12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंखिड़ा ओ पंखिड़ा तू उड़ के जाना पावागढ़ रे….

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Pankhida o pankhida thou fly to go pavagadh ray ....in bhilwara

Pankhida o pankhida thou fly to go pavagadh ray ....in bhilwara

भीलवाड़ा।


डीजे की धुन पर पंखिड़ा ओ पंखिड़ा तू उड़ के जाना पावागढ़ रे...जैसे गीतों पर अलमस्त होकर नाचते युवा। शहर में गली-गली हो रहे डांडिया व गरबे में भक्ति गीतों पर नाचते युवा मिलेंगे। अग्रवाल उत्सव भवन में डांडिया तो राधेनगर में गरबा चल रहा है। संयोजक सुशील पोखरना ने बताया कि बच्चों के साथ महिलाएं व युवतियां भी हिस्सा ले रही है।
महेश बचत साख सेवा समिति ने महेश छात्रावास में तीन दिवसीय गरबा डांडिया में गुजराती, दुर्गा मॉ के गीतों पर बच्चे, युवा, युवतियों व महिलाए बढ-चढकर हिस्सा ले रही है। समिति के दिनेश काबरा ने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कार दिए। संयोजक शांति लाल डाड ने बताया को मुख्य अतिथि कंचन ग्रुप ऑफ इण्डट्रीज के चेयरमैन लादूलाल बागड़, संदीप हुण्डाई के चेयरमैन गोपाल राठी, केजी तोषनीवाल, सत्यनारायण डाड, संतोष आगाल, भैरूलाल काबरा, जेपी गदिया आदि मौजूद थे।

जोगणिया माता पदयात्रा
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता जोगणिया माता पैदल जाएंगे। प्रवक्ता विजय ओझा ने बताया कि यात्रा बजरंग दल के संयोजक चेतन माली व सांवर भंवर माली के नेतृत्व में की जा रही है। पैदल यात्रा शनिवार शाम को माणिक्य नगर माली खेड़ा स्थित बुर्ज की माताजी से रवाना हुई।

जीतो क्वींस का गरबा कल
जीतो भीलवाड़ा क्वींक की ओर से सोमवार को गरबा रास का आयोजन शाम ७ बजे से दादीधाम रोड स्थित फ्लोरा पार्क में किया जाएगा। मुख्य सचिव नीतू ओस्तवाल ने बताया कि कार्यक्रम में जीतो सदस्य ही हिस्सा ले सकेंगे।