मुम्बई में आयोजित हुआ समारोह
जेंडर संवेदनशीलता-2023 के लिए दक्षिण एशियाई लाडली मीडिया अवॉर्ड एवं विज्ञापन पुरस्कार समारोह मुम्बई के टाटा थिएटर में आयोजित हुआ। इसमें छह दक्षिण एशियाई देशों और भारत में मीडिया क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले 47 जनों को सम्मानित किया गया। प्रिंट श्रेणी में राजस्थान पत्रिका भीलवाड़ा के सम्पादकीय प्रभारी कानाराम मुण्डियार को 'फुलियाकला की बेटियों का कमाल, हर साल हॉकी में छू रहीं आसमानÓ शीर्षक से बालिकाओं के खेलों में आगे बढऩे पर केंद्रित स्टोरी के लिए सम्मानित किया गया।
इस स्टोरी में छोटे से गांव की बालिकाओं के अभावों को मात देकर हॉकी में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का उल्लेख किया गया था। पॉपुलेशन फस्र्ट की ओर से दिए गए पुरस्कार में भारत के अलावा तीसरे संस्करण में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश व मालदीव के पत्रकार को भी मीडिया अवॉर्ड दिए गए।
पॉपुलेशन फस्र्ट की सीईओ डॉ. एएल शारदा ने बताया कि समारोह में बतौर अतिथि अभिनेत्री रशिका दुग्गल, कोंकणा सेन शर्मा, विमला पाटिल, अरुणा राजे पाटिल व महिला अधिकारों व न्याय के लिए आवाज बुलंद करने वाली भंवरीदेवी (टोंक) मौजूद रहीं। समारोह में लाडली ऑफ द सेंचुरी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और वीमेन बिहाइंड द सीन जैसे विशेष पुरस्कार भी दिए गए।