भीलवाड़ा

मुनि कुलदीपकुमार का चार्तुमास के लिए प्रवेश

22 वर्षो बाद उन्हें गुरुसन्निधि में रहने का मिलेगा अवसर

2 min read
Mar 25, 2021
मुनि कुलदीपकुमार का चार्तुमास के लिए प्रवेश

भीलवाड़ा।
आचार्य महाश्रमण के दृष्टि कीआराधना करते हुए मुनि कुलदीप कुमार ठाणा 2 का चातुर्मास के लिए प्रवेश गुरुवार को निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल गोखरू के निवास महावीर कॉलोनी से झाबक निवास बसंत विहार में हुआ। मुनि कुलदीप कुमार ने गुरुदेव के प्रति अहोभाव व्यक्त किए कि 22 वर्षो बाद उन्हें गुरुसन्निधि में रहने का अवसर मिलेगा। भीलवाड़ा समाज में ऊर्जा का अक्षय भंडार है, जरूरत है इस शक्ति का संचयन करके इसका सही नियोजन किया जाए। 2021 का चातुर्मास को ध्येय रखकर गुरु दृष्टिको सबसे बड़ा बताया। समाज जनका एक ही लक्ष्य हो कि आने वाला चातुर्मास सफलतम बने। 260 वर्षो बाद आचार्य का चातुर्मास का सौभाग्य भीलवाड़ा वालो को मिला जरूरत है पूरा समाज एक जुट होकर पूरी श्रद्धा समर्पित भावो से तेरापंथ धर्म संघ की प्रभावना करे। धर्म संघ और आचार्य की अवेहलना जो कोई भी करेगा उसका पतन निश्चित है। गलती होना स्वाभाविक है, पर सुधार करना भी अपेक्षित हो। आचार्य महाश्रमण के शुभागमन से उनके श्रम की बूंदों से भीलवाड़ा की धरती पर मोती निपजेंगे। ये उत्साह की ज्योति चातुर्मास की संपन्नता तक पूरे जोर से प्रजवल्लित रहे। गुरुदेव पधारे तो उनका हृदय प्रसन्नता से प्रफुल्लित हो ऐसा हर संभव प्रयास श्रावक समाज करे। सभी की भावना का सम्मान करते हुए होली पर्व बसंत विहार झाबक निवास में मनानेकी घोषणा की। मुनि मुकुल ने भीलवाड़ा समाज की हर संस्था के प्रति प्रमोद भावना व्यक्त करते हुए सबको शुभ मंगल आशीर्वाद दिया की 2021 आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास में सभी पूरे जोश उत्साह उमंग नई शक्ति के साथ हर योजनाओं को क्रियान्वित दे। मुनि वृंद के स्वागत की अगुवानी में आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष प्रकाश सुतरिया, समाज के प्रबुद्ध श्रावक नवरतन मल झाबक, तेरापंथ सभा संस्था अध्यक्ष भैरूलाल चौरडिय़ा, महिला मंडल अध्यक्ष विमला रांका, टीपीएफ अध्यक्ष राकेश सुतरिया, तेयूप अध्यक्ष सुनील बनवट, अनुव्रत समिति अध्यक्ष आनंद बाला टोडरवाल सभी ने भाव अभिव्यक्ति दी। गायक दीपांशु झाबकने गीतिका के माध्यम से मंगलाचरण किया। महिला मंडल भिक्षु भजन मंडली ने स्वागत के क्रम में भक्ति के स्वरों का संगान किया। नन्हे बालक दर्शन सिरोहिया ने भी गीतिका प्रस्तुत की। संचालन स्नेहलता झाबक व आभार लक्ष्मीलाल झाबक ने किया।

Published on:
25 Mar 2021 10:08 pm
Also Read
View All