भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में हत्या का 36 घंटे में खुलासा, लूट की मंशा से रेता वृद्धा का गला

फूलियाकलां थाना पुलिस ने सरदारपुरा में नंदूदेवी कीर की गला रेतकर हत्या के मामले का 36 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में गुरुवार को युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी मृतका के गांव का ही युवक निकला। उसने कर्ज चुकाने के लिए लूट की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। थानाप्रभारी दलपतसिंह ने बताया कि सरदारपुरा (डोहरिया) निवास नंदूदेवी (68) रोजाना की तरह 20 फरवरी की सुबह खेत गई थी। शाम तक खेत पर देखा गया। रात तक घर नहीं लौटने पर बेटा व पुत्रवधू के साथ ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। इस बीच 21

2 min read
Feb 24, 2023
भीलवाड़ा में हत्या का 36 घंटे में खुलासा, लूट की मंशा से रेता वृद्धा का गला

फूलियाकलां थाना पुलिस ने सरदारपुरा में नंदूदेवी कीर की गला रेतकर हत्या के मामले का 36 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में गुरुवार को युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी मृतका के गांव का ही युवक निकला। उसने कर्ज चुकाने के लिए लूट की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। थानाप्रभारी दलपतसिंह ने बताया कि सरदारपुरा (डोहरिया) निवास नंदूदेवी (68) रोजाना की तरह 20 फरवरी की सुबह खेत गई थी। शाम तक खेत पर देखा गया। रात तक घर नहीं लौटने पर बेटा व पुत्रवधू के साथ ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। इस बीच 21 फरवरी की सुबह ग्रामीणों ने नहर के पास खून के धब्बे देखे। निकट लकडि़यां पड़ी मिली।


खून के धब्बे मिले। वहां से 500 मीटर दूर नहर के बीस फीट के गड्ढे में नंदू का शव मिला। सिर पत्थर से कुचला था। गला चाकू से रेत हुआ था। पुलिस ने हत्या के मामले में सरदारपुरा निवासी शक्तिसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया।


गांव से गायब, घूमी शक की सुई
पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए अनुसंधान किया तो शक्तिसिंह गायब मिला। पुलिस ने तहकीकात को आगे बढ़ाया। शक की सूई उस पर घूमी। पुलिस ने तलाश कर हिरासत में लिया। मनोवैज्ञानिक व साक्ष्य के आधार पर उससे पूछताछ की तो अपराध कबूल लिया।

कर्ज चुकाने के लिए गहनों पर नजर
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर कर्ज था। इसे चुकाने और मौज शौक पूरे करने के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। गांव से आते-जाते समय उसकी नजर नंदू पर पड़ी। नंदू ने गहने पहन रखे थे। आरोपी ने नंदू की रैकी की। उसके आने-जाने के समय और रास्ते पर नजर रखी। 20 फरवरी की शाम को नंदू के खेत से घर लौटते समय सूना इलाका देखकर शक्ति ने नंदू को पकड़ लिया। चाकू से गला रेत दिया। शव को कंधे पर डालकर नहर ले गया। वहां से घसीटते हुए शव को नहर में फेंक दिया। इससे नंदू के हाथों में पहने चांदी के कड़े निकाल लिए। आरोपी पैरों की कडि़यां निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन पकड़े जाने के डर से हड़बड़ाहट में भाग गया।

Published on:
24 Feb 2023 01:53 pm
Also Read
View All