प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2021 के तहत 29 जनवरी एवं 6 दिसंबर रविवार को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान होगा।
भीलवाड़ा।
प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2021 के तहत 29 जनवरी एवं 6 दिसंबर रविवार को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान होगा। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर रविवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने, हटाने, नाम ट्रांसफर, संशोधन करने आदि के लिए व्यक्ति आवेदन पत्र दे सकते हैं। कोरोना के कारण मतदाता चाहे तो ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
---
एक्युप्रेशर शिविर आज
भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध एवं सेवा समिति की ओर से वृद्धाश्रम अपना घर में रविवार को शुगर, घुटना दर्द, एक्युप्रेशर शिविर सुबह 9 से 11 बजे तक होगा। अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि रोगियों की जांच डॉ. सत्यनारायण नुवाल व छीतरमल अग्रवाल देखेगें। समिति की ओर से आयुर्वेद चिकित्सालय महात्मा गांधी में लगाए गए दो दिवसीय शिविर में १२२ रोगी लाभान्वित हुए। इन्हें नि:शुल्क दवा दी गई।