भीलवाड़ा

बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही,  सभी निजी स्कूलों को नोटिस, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की नहीं हो रही पालना

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Negligence in the safety of children in bhilwara
Negligence in the safety of children in bhilwara

भीलवाड़ा।

जिले के सीबीएसई व आरबीएसई से संबंद्ध निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर विभाग ने नाराजगी जताई है। इस पर तीनों डीईओ के हस्ताक्षर से सभी स्कूलों के संस्था प्रधानों को चेतावनी पत्र जारी किया। इसमें बताया कि निजी स्कूलों में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की पालना नहीं हो रही है। यही वजह है कि आए दिन निजी स्कूलों में घटनाएं हो रही है। इस संबंध में कुछ स्कूलों ने आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञ प्रोफेसर एके सिंह को जो रिपोर्ट भेजी है इसमें सामने आया कि सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।

एेसे में अब यदि सुरक्षा को लेकर ध्यान नहीं दिया गया तो मान्यता रद्द करने के लिए उच्चाधिकारियों को अनुशंसा कर दी जाएगी। यदि सुरक्षा को लेकर अब कोई प्लान बनाकर काम नहीं किया तो एेसी स्कूलों को खतरनाक श्रेणी में मान लिया जाएगा।

नहीं है फायर सिस्टम
रिपोर्ट में बताया, अधिकांश निजी स्कूलों में फायर सिस्टम नहीं है। एेसे में आगजनी की घटना पर बच्चों को खतरा रहता है। इस बारे में पूर्व भी चेताया था लेकिन निजी स्कूलों ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने सत्र में ही फायर सिस्टम लगाने के निर्देश दिए।

जर्जर कमरे, बसों में भी चूक

निजी स्कूलों में कई जगह जर्जर भवन है। भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र कई सालों से नहीं लिया है। अब मान्यता रोकेंगे। साथ ही बसों के संचालन में भारी चूक है। बच्चों को सड़क पार कराने के लिए कर्मचारी नहीं है। एेसे में आए दिन हादसे हो रहे हैं। यदि सुरक्षा को लेकर अब कोई प्लान बनाकर काम नहीं किया तो एेसी स्कूलों को खतरनाक श्रेणी में मान लिया जाएगा।

Published on:
17 Jul 2018 09:13 am