भीलवाड़ा

लापरवाही पड़ी एक अधिकारी पर भारी

निर्वाचन कार्य में लगे फूलियाकलां एसडीएम को बदला
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2020, 9:26 PM IST
Negligence was heavy on an officer in bhilwara
Negligence was heavy on an officer in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद एम नकाते ने करेड़ा पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी सुनील पंवार को चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बदल दिया। फूलियाकलां एसडीएम पंवार के स्थान पर एसडीएम बिजौलियां को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
कलक्टर नकाते ने बताया कि पंवार पर चुनाव कार्य में गंभीर लापरवाही का आरोप है। पंवार को करेड़ा में निर्वाचन कार्य के लिए अधिकारी नियुक्त किया था। वे करेड़ा में नहीं रहकर अन्य स्थान पर थे। ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील करने के दौरान भी पंवार की लापरवाही रही। तृतीय चरण में मंगलवार को करेड़ा में चुनाव के लिए मतदान दल सोमवार को निर्धारित समय पर रवाना होना था लेकिन पंवार सुबह साढ़ेआठ बजे के स्थान पर दस बजे तिलकनगर की राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे। ऐसे में मतदान दल को समय रहते ईवीएम नहीं मिलने से परेशानी हुई। चुनाव कार्य में गंभीर लापरवाही देखते कलक्टर ने पंवार को निर्वाचन की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया। अब करेड़ा का रिटर्निंग अधिकारी का काम बिजौलियां के उपखण्ड अधिकारी देखेंगे।

Published on:
Also Read
View All