भीलवाड़ा

आखिर दुनिया छोड़ गई नन्ही नव्या

सर्द रात में पालने में मिली थी नवजात, एमजीएच में थी भर्ती

less than 1 minute read
आखिर दुनिया छोड़ गई नन्ही नव्या
आखिर दुनिया छोड़ गई नन्ही नव्या

भीलवाड़ा।

छह दिन पहले सर्द रात में ठिठुरती हुई पालने में मिली नवजात बच्ची नव्या शुक्रवार तड़के जिंदगी की जंग हार गई। नव्या ने यहां महात्मा गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुबह उसकी तबीयत अचानक से और बिगड़ गई।सुबह चार बजे अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची का शव मोर्चरी में रखवाया है। मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इन्दिरा सिंह पोल ने बताया कि पालने में तेज सर्दी में रहने से बच्ची को जुकाम व सांस लेने में दिक्कत थी।

उसका वजन भी कम था। मालूम हो, 11 जनवरी की रात 9:30 बजे कोई अज्ञात महज चंद घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची को महात्मा गांधी चिकित्सालय की एमसीएच यूनिट के पालना गृह में छोड़ गया था। वार्ड में घंटी बजने पर नर्सिंगकर्मी आए और सर्दी से कांप रही बालिका को तत्काल वार्ड में भर्ती किया। वहां हीटर में रखकर सामान्य करने के बाद उसका उपचार जारी था।

युवक ने किया जान देने का प्रयास

मंगरोप थाना क्षेत्र के काबरा में युवक ने घर में फंदे पर झूलकर जान देने की कोशिश की। नारायण कुमावत (२८) की घर पर फांसी लगाने के प्रयास में तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची।

Published on:
18 Jan 2020 07:04 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा में बजरी माफिया बेखौफ: कोठारी नदी में खुलेआम अवैध खनन, रेकी के लिए तैनात रहते हैं गुर्गे, पुलिस-प्रशासन मौन

Bhilwara: कौन हैं टीना रोलानिया? जिनके WhatsApp कॉल और चैट से खुला रिश्वतखोरी का मामला, सरकार ने किया APO

भीलवाड़ा ACB का बड़ा एक्शन: पटवारी के फर्जी साइन से माइनिंग लीज दिलाने वाले JEN समेत 8 आरोपियों पर चालान

भीलवाड़ा शहर में प्रदूषण का खतरा: खुली ट्रॉलियों में ढोई जा रही कोयले की राख, राहगीरों की आंखों में उड़ रही धूल

20 जून तक राजस्थान सरकार का महाभियान: जिम्मेदार अफसरों पर गिरेगी गाज, कमर्शियल बिल्डिंग की होगी फायर सेफ्टी जांच