भीलवाड़ा

नौ श​क्ति, जो काम से मनवा रही अपना लोहा

नवरात्र में शक्ति स्वरूपा माता की पूजा-आराधना की जाती है। सनातन संस्कृति में नारी पूजा का जिक्र है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहराकर अपनी काबिलियत साबित कर रही है। जिले में कईऊंचे पदों पर महिला अफसर हैं, जो अपनी क्षमता व योग्यता से नाम कमा रही हैं। बात चाहे प्रशासन की हो या पुलिस महकमे की, हर जगह नारी अपनी शक्ति का अहसास करा रही है। कड़ी चुनौती के बीच आगे बढ़ रही हैंं और जनता की राह आसान कर रही हैं।

3 min read
Sep 30, 2022
नौ श​क्ति, जो काम से मनवा रही अपना लोहा

नवरात्र में शक्ति स्वरूपा माता की पूजा-आराधना की जाती है। सनातन संस्कृति में नारी पूजा का जिक्र है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहराकर अपनी काबिलियत साबित कर रही है। जिले में कईऊंचे पदों पर महिला अफसर हैं, जो अपनी क्षमता व योग्यता से नाम कमा रही हैं। बात चाहे प्रशासन की हो या पुलिस महकमे की, हर जगह नारी अपनी शक्ति का अहसास करा रही है। कड़ी चुनौती के बीच आगे बढ़ रही हैंं और जनता की राह आसान कर रही हैं। नवरात्र में पत्रिका जिले की उन नौ महिला अफसरों से अपने पाठकों को रूबरू करा रहा है, जिन्होंने अपने काम से लोहा मनवाया है।
.....

ज्येष्ठा मैत्रेयी: अपराधियों को पहुंंचा रही सलाखों तक
प्रोबेशनर आईपीएस ज्येष्ठा अभी भीलवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पद संभाले हुए हैं। ज्येष्ठा की देखरेख में पुलिस ने कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा किया। वे अपने मातहतों के साथ तालमेल बिठाते हुए अपराधों की तह तक पहुंची और बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

संदेश: महिलाएं किसी से कम नहीं है। जरूरत है, बस उनकी छिपी प्रतिभाओं को पहचानने की। महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें। काम से अपनी अलग पहचान बनाएं।


चंचल मिश्रा: फायरिंग केस की जांच करा पेश कराई चार्जशीट
मिश्रा शाहपुरा में एएसपी का पदभार संभाले हैं। चर्चित आसाराम प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी रही चंचल ने भीलवाड़ा जिले में राजू फौजी और उसके साथियों की ओर से दो सिपाहियों की जान लेने के अहम केस की जांच की। अदालत में चार्जशीट दाखिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संदेश: जिस काम में पुरुषों की ही भागीदारी मानी जाती थी। उस काम को अब महिलाएं बखूबी कर्त्तव्य निष्ठा के साथ पूरा कर रही हैं। आज की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही है।
-----

शिल्पा सिंह: गांवों के विकास में बढ़चढ़कर भागीदारी
शिल्पा जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। प्रशासनिक कामकाज को जिम्मेदारी के साथ पूरा करने में माहिर हैं। वे उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बैठा गांवों के विकास में भागीदारी निभा रही हैं।
संदेश: महिलाएं पहले जहां घर की चारदीवारी में घूंघट तक सिमटी रहती थी, वहीं आज चांद पर जा रही हैं। महिलाएं आज पुरुषों के बराबर काम कर रही है। वे किसी भी काम में उनसे कमतर नहीं हैं।
.......
दुर्गा कुमारी: शहर के विकास के लिए अहम भागीदारी
दुर्गा भीलवाड़ा नगर परिषद की आयुक्त हैं। जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों के साथ आमजन के साथ तालमेल बैठाते शहर के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। परिषद के कार्यों में इनकी छाप दिखती है।
संदेश:आज हर क्षेत्र में महिलाएं काबिज हैं। गृहस्थी की गाड़ी खींचने की बात हो या फिर अन्य काम, पुरुषों के साथ महिलाएं भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं है। योग्यता से लोहा मनवा रही हैं।
.....
ओमप्रभा: जनता तक पहुंचा रही सरकारी योजनाएं
ओमप्रभा भीलवाड़ा की उपखण्ड अधिकारी हैं। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और प्रशासनिक कामकाज में बेहतर ढ़ंग से जिम्मेदारी निभा रही हैं। हर कार्य में अच्छी पकड़ रखती हैं।
संदेश: निजी हो या सरकारी, महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही है। अफसर बनकर जिम्मेदारी अपने मजबूत कंधे पर ले रही हैं। फील्ड में ईमानदारी के साथ बेहतर करें तो नतीजा अच्छा ही निकलेगा।
.....
रजनी माधीवाल: सुनियोजित विकास कार्यों पर रखती नजर
रजनी अभी नगर विकास न्यास में विशेषाधिकारी हैं। वे सरकारी एजेंसियों के साथ तालमेल बैठाते हुए सुनियोजित ढ़ंग से विकास कार्य कराती हैं। अधिकारियों के साथ कदम से कदम बढ़ाकर काम कर रही हैं।
संदेश: महिलाएं अपने काम में लोहा मनवा रही है। राष्ट्रपति तक महिला है। अब महिला को अबला नहीं मान सकते। वे हर चुनौती का सामना कर रही है। हर महिला खुद को कतई कमजोर नहीं समझे।
....

पूजा सक्सेना: विकास को आम तक पहुंचाने का जिम्मा
पूजा मांडल में उपखण्ड अधिकारी है। डेढ़ साल से वहां कार्यरत हैं। उपखण्ड के विकास में योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का बात हो या फिर उसकी निगरानी, हर काम बेहतर तरीके से निपटा रही हैं।
संदेश: महिलाएं स्वालम्बी बनें। आत्मनिर्भर बनकर अपनी शक्ति को दिखाएं। किसी से डरे नहीं और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे। कोई भी काम ऐसा नहीं है, जो महिलाएं न कर सके।
.....
नेहा छीपा: प्रभावी माॅनिटरिंग से विकास को आगे बढ़ा रही
नेहा अभी मांडलगढ़ में उपखंड अधिकारी हैं। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में अहम भागीदारी निभा रही हैं। उपखंड स्तर अपने मातहतों पर प्रभावी मॉनिटरिंग रखती हैं। योजनाओं को लागू कराती हैं।
संदेश: अब महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का झंडा गाड़ रही हैं। उनका मनोबल बढ़ाने में सरकार भी पीछे नहीं है। महिलाएं बेझिझक आगे बढ़ें और प्रतिभा दिखाएं। हर तरह की चुनौती से निपट सकती हैं।
.....
पुष्पा कासौटिया: संगीन अपराध सुलझाने में नहीं सानी
पुलिस में निरीक्षक पुष्पा अभी हमीरगढ़ थानाप्रभारी हैं। इससे पहले सुभाषनगर समेत जिले के कई थानों की कमान संभाल चुकी हैं। कई संगीन अपराधों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
संदेश: महिलाएं अत्याचारों को लेकर कतई चुप नहीं रहे। खुलकर उसके खिलाफ आगे आएं। महिलाएं अब किसी के भरोसे नहीं है बल्कि काबिलियत से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। आगे बढ़ रही हैं।

Published on:
30 Sept 2022 12:24 pm
Also Read
View All