
भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमण को रोकने तथा मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग की ओर से किए जा रहे इंतजाम को देखने के लिए जिला नोडिल अधिकारी डॉ. प्रदीप चौधरी ने कोटा रोड स्थित आयुष चिकित्सालय को देखा। इस दौरान उनके साथ आरसीएचओ डॉ संजीव शर्मा व अन्य अधिकारी साथ थे।
बेड को लेकर तीन सदस्यों की कमेटी
कोरोना संक्रमित लगातार बढऩे के साथ ही अब अस्पतालों में बेड की कमी भी नजर आने लगी है। इसके कारण कई मरीजो को उपचार नहीं मिलने से भी दम तौड़ रहे है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने जिला स्तर पर तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। इसमें एडीएम (शहर) वन्दना खोरवाल, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला तथा आत्मा परियोजना निदेशक जीएल चावला शामिल है।
हलेड में कोरोना से आज दूसरी मौत
हलेड गांव में पांच दिन के अंतराल में आज कोरोना से दूसरी मौत हो गई है। संक्रमितो की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। दो युवाओं की कोरोना से मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। गांव के हर घर में ग्रामीण मौसमी बीमारी व वायरल बुखार से पीडि़त है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव मे उपचार व जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उपभोक्ता अधिकार संगठन हलेड अध्यक्ष कैलाश सुवालका ने जिला प्रशासन से गांव में सर्वे करवाने गांव में सेनेटाइजर करवाने की मांग की है।