26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा सर्राफा बाजार: 40 दिन में सोना 21 हजार और चांदी 42 हजार रुपए सस्ती, शादी-ब्याह वालों के लिए सुनहरा मौका

Gold Silver Price Drop: भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में पिछले 40 दिनों में भारी गिरावट आई है। शादियों के सीजन में इस बड़ी राहत से खरीदारों के चेहरे खिल गए हैं। व्यापारियों के अनुसार, गहनों की खरीदारी के लिए यह बिल्कुल सही समय है।
2 min read
Google source verification
Bhilwara Bullion Market

सोना 21 हजार और चांदी 42 हजार रुपए सस्ती (फोटो-एआई)

Bhilwara Bullion Market Today Rate: भीलवाड़ा शहर के सर्राफा बाजार में पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट का दौर जारी है। जो सोना-चांदी कुछ महीने पहले आसमान छू रहे थे, उनकी चमक अब काफी फीकी पड़ गई है। गुरुवार की स्थिति के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। जबकि चांदी टंच 2.22 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

कीमतों में आई गिरावट से जहां सर्राफा बाजार में हलचल है। वहीं उन आमजन के चेहरे खिल गए है, जिनके घरों में आगामी दिनों में शादी समारोह हैं।

क्यों आ रही है इतनी बड़ी गिरावट?

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, गिरावट के पीछे मुख्य रूप से वैश्विक और कुछ घरेलू कारण जिम्मेदार हैं। वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। इससे कीमती धातुओं पर भारी दबाव बना हुआ है। अमेरीकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से निवेशकों ने सोने से दूरी बना ली है।

गोल्ड ईटीएफ बेचकर नकदी जुटा रहे

अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच शांति समझौतों और बातचीत में हो रही प्रगति के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की मांग घटी है। वैश्विक स्तर पर टेक और शेयर बाजारों में बिकवाली के कारण कई बड़े निवेशक अपना मार्जिन कॉल पूरा करने के लिए गोल्ड ईटीएफ बेचकर नकदी जुटा रहे हैं।

निवेशकों और आम जनता के लिए सलाह

ज्वेलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नवरत्न मल संचेती का मानना है कि गिरावट शॉर्ट-टर्म (अल्पावधि) की हो सकती है। जिन परिवारों में शादियां हैं, उनके लिए आभूषण बनवाने का यह सबसे बेहतरीन और किफायती समय है। यदि आप लंबी अवधि के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इस बड़ी गिरावट को खरीदारी के एक शानदार अवसर के रूप में देखा जा सकता है।

सोने-चांदी की स्थिति

दिनांकचांदी (₹ प्रति किलो)सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)
29 जनवरी4,20,0001,80,000
15 मई2,70,0001,65,000
01 जून2,51,0001,60,000
15 जून2,45,0001,55,000
20 जून2,35,0001,50,000
25 जून2,22,0001,44,000

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग