भीलवाड़ा

पंचायत समिति हुरड़ा की 23 ग्राम पंचायतों में आज नामांकन

पंचायत राज चुनाव का तृतीय चरण

less than 1 minute read
Sep 25, 2020
Nomination today in 23 Gram Panchayats of Panchayat Samiti Hurada
Nomination today in 23 Gram Panchayats of Panchayat Samiti Hurada

भीलवाड़ा .
पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण में शनिवार को पंचायत समिति हुरड़ा की २३ ग्राम पंचायतों के सरपंच पद व २५९ वार्ड पंचों के लिए २६ सितबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन सुबह १० से ५ बजे तक भरे जा सकेंगे। इनकी समीक्षा २७ सितम्बर को सुबह 10 बजे से, नाम वापसी अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। मतदान ६ अक्टूबर को सुबह ७.३० से शाम 5.30 बजे तक। मतगणना मतदान समाप्ति के बाद व परिणाम घोषित उपसरपंच का चुनाव का ७ अक्टूबर को होगा।
इन पंचायतों में भरे जाएंगे नामांकन
हुरड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आगूचा, बराठियां, बडला, भोजरास, दांतड़ा, गढवालो का खेडा, गागेडा, हुरडा, जालमपुरा, कवलियास, खेजडी, कोटडी, लाम्बा, फलामादा, रूपाहेली, सरेरी, सोडार, तस्वारिया, टोंकरवाड़, उखलिया, कानिया, अण्टाली, जालखेडा ग्राम पंचायत में नामांकन भरे जाएंगे।

बैठक स्थगित
भीलवाड़ा . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जिला एवं उपखण्ड स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के साथ २६ सितंबर को होने वाली वीसी को स्थगित कर दिया है।

Published on:
25 Sept 2020 11:04 pm