भीलवाड़ा

अब सेना को भी दूध पाउडर की सप्लाई करने लगी भीलवाड़ा डेयरी

- डेयरी ने अब तक 50 मैट्रिक टन दूध पाउडर किया सप्लाई, 50 मैट्रिक टन के लिए सेना के अधिकारी पहुंचे डेयरी

less than 1 minute read
Nov 05, 2022
अब सेना को भी दूध पाउडर की सप्लाई करने लगी भीलवाड़ा डेयरी

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति अब सेना को भी दूध पाउडर की सप्लाई कर रही है। अब तक 50 मीट्रिक टन दूध पाउडर भेजा जा चुका है। पहला मौका है जब डेयरी ने भारतीय सेना को दूध पाउडर की आपूर्ति की। भीलवाड़ा डेयरी सरकारी स्कूलों में भी दूध पाउडर की आपूर्ति कर चुकी है।


भीलवाड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के एमडी विपिन शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा डेयरी की पूरे देश में विशेष पहचान है। यहीं वजह है कि भारतीय सेना भी अब भीलवाड़ा डेयरी के दूध पाउडर का उपयोग कर रही है।

सौ मीट्रिक टन का आर्डर
भारतीय सेना ने संघ को सौ मीट्रिक टन मिल्क पाउडर खरीदने का आर्डर दिया था। इसमें 50 मीट्रिक टन पाउडर पहले सप्लाई कर दिया शेष 50 मीट्रिक टन पाउडर के लिए कोटा से खाद्य सुरक्षा विभाग के सेना के अधिकारी भीलवाड़ा डेयरी आए हुए हैं। वे दूध पाउडर के सैम्पल लेकर जांच कर रहे हैं। भारतीय सेना दूध पाउडर खरीदने से पहले क्वालिटी और गुणवत्ता परखती है। उसके बाद पाउडर की पैकिंग करवाई जाती है। अब तक जोधपुर, असम और जम्मू-कश्मीर में दूध पाउडर भेजा जा चुका। एक किलो पाउडर से 10 लीटर दूध बन जाता है। डेयरी व सेना के बीच जो समझौता हुआ था उसके आधार पर दूध पाउडर का भुगतान मिलता है। चाहे बाजार में उतार-चढ़ाव चले।

पोर्टल के माध्यम से खरीदती है सामान
सेना के लिए एक अधिकृत पोर्टल नेशनल को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीडीएफआई) का पोर्टल बना हुआ है। उसके माध्यम से सेना अपने मांग के आधार पर सामान खरीदती है। आवेदन के बाद एनसीडीएफआई ही तय करती है कि सेना को कहां से सप्लाई देनी है। इसके आधार पर ही आर्डर भीलवाड़ा डेयरी को मिला।

Published on:
05 Nov 2022 11:11 am
Also Read
View All