भीलवाड़ा

अब केवल आवाज सुनने को ही मिलेगी

कचरा ऑटो टिपर में ही डाले
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2020, 10:43 PM IST
Now only you will hear the voice in bhilwara
Now only you will hear the voice in bhilwara

भीलवाड़ा।
विभिन्न उत्पादों, सेवाओं, धार्मिक-सामाजिक आयोजनों के बारे में सूचनाओं को अपनी मधुर आवाज में रिकॉर्ड कर आम जनता तक पहुंचाने वाले चेतना पब्लिसिटी के बलराज उर्फ बल्लू भाई पेशवानी की बुधवार सुबह कोरोना से मौत हो गई। न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर निवासी पेशवानी की प्रसिद्ध आवाज अब हमें सुनाई नहीं देगी। उनकी आवाज सदा के लिए खामोश हो गई। वे बल्लू भाई के नाम से अपनी पहचान रखते थे। उनकी मधुर आवाज में की गई विभिन्न रिकॉर्डिंग सदैव उनकी याद दिलाती रहेगी। पेशवानी की मधुर आवाज नगर परिषद के स्वच्छता अभियान व कचरा ऑटो टिपर पर चलने वाली ओडियों पर सुनाई देती है। इसमें प्रमुख रूप से महाकफ्र्यू के दौरान कई ओडियों चले थे। उनमें प्रमुख बहनों ओर भाईयों जिला प्रशासन व नगर परिषद भीलवाड़ा द्वारा आप सभी को सूचित किया जाता है कि कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए ३ से १३ अप्रेल तक महा कफ्र्यू लगाया गया है। कोई अपने घर से बाहर न निकले। इसके अलावा नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत कचरा ऑटो टीफर में ही डाले, खाली भूखण्डों न डाले। प्लस पॉलियों अभियान हो या टीकारण अभियान में सभी में उसकी आवाज सुनाई देती थी।

Published on:
Also Read
View All