भीलवाड़ा

नवरात्र के आखिरी दिन खूब हुआ डांडिया धमाल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Oct 18, 2018
On the last day of Navratri dandiya dhamal in bhilwara
On the last day of Navratri dandiya dhamal in bhilwara

भीलवाड़ा।


शरदीय नवरात्र के आखिरी दिन गरबा व डांडिया का जोश परवान पर दिखा। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार सुबह से होगा। श्रद्धालु अपने स्तर पर प्रतिमाओं का तालाब व कुण्ड में विसर्जित करेंगे। दशहरा पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। कुछ मंदिरों में गुरुवार को ही नवरात्र की पूर्णाहूति हुई। दशहरे की तिथि शुक्रवार शाम 5.57 बजे तक रहेगी।
बाबाधाम अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को कन्याभोज के साथ प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया। पंडित शिवप्रकाश जोशी व योगेन्द्र शास्त्री ने पूर्णाहुति करवाई। नवकार ग्रीन में सेवाभारती की ओर एक सौ पचास कन्याओं को भोजन कराया गया।

शाम को शहर में गरबा व डांडिया के आयोजन हुए। हरणी महादेव स्थित फार्म हाउस पर भीलवाड़ा राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल इंडिया की ओर से गरबा व डांडिया हुआ। संध्या शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम से प्राप्त राशि से देवली विद्यालय में कमरा बनवाया जाएगा। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के अलावा शोभा भदादा, रूपा परसरामपुरिया, पाटोदी परिवार केसदस्य तथा स्कूलों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। उदयपुर, रणकपुर और कुम्भलगढ़ भ्रमण के लिए लकी ड्रॉ भी निकाले गए।

चामुंडा माता विकास समिति राजपूत कॉलोनी के चंद्रशेखर पाठक ने बताया कि भजन संध्या का आयोजन किया। प्रचार मंत्री कैलाश प्रजापति ने बताया कि भजन संध्या के बाद माता की कथा, सुबह चार बजे महाभोग लगाया गया। 151 कन्याओं को भोजन कराया गया।

महावीर इंटरनेशनल कनक अध्यक्ष एकता ओस्तवाल ने बताया कि बेस्ट डांस इन परफॉरमेंस राउंड अनुभा लोढ़ा एंड शिल्पा बापना, बेस्ट डांस इन कॉमन राउंड मेघा सोमाणी, बेस्ट ड्रेस दीपा सिसोदिया, बेस्ट डांस इन किड्स आरनशी सिसोदिया, बेस्ट ड्रेस किड्स परीसा जैन विजेता रही। गरबा रास प्रभारी रीना नुवाल ने बताया कि जज एवरग्रीन स्कूल की चेयरमैन संगीता बाबेल, विबग्योर डांस एकेडमी से रोहित जैन एवं साक्षी थी। दीपा सिसोदिया ने बताया कि जोन चैयरमेन प्रमीला नेनावटी, सचिव गौतम दुगड़, गवर्निंग कौंसिल प्रभाकर नेनावटी, पंकज ओस्तवाल, शैलेंद्र हिंगड़ व रेखा हिंगड़ आदि उपस्थित थे।

सिंधुनगर स्थित केसवानी वाटिका में सर्व सिंधी समाज महासभा व महिला शाखा के तत्वावधान में गरबी डांडिया का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सभापति मधु जाजू थी। अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसीदास नथरानी, विशिष्ट अतिथि ढालूमल सोनी, ईश्वर केसवानी, पूर्व पार्षद जितेंद्र दरियानी, राजकुमार बदलानी तथा समाज के कई लोग उपस्थित थे।

पंचमुखी दरबार नवयुवक मण्डल की ओर से पुरानी धानमण्डी चौक में गरबा हुआ। संरक्षक मदनलाल कसारा ने बताया सुबह कन्याओं को भोजन कराया गया। मेवाड़ किन्नर समाज गुरु गादिपति किरण बाई व उनके शिष्यों की ओर से बापूनगर में नवरात्र पर ५१ कन्याओं को भोजन कराया गया। इस दौरान पूजी, पिंकी, माही, डिम्पल, प्रिया, सिमरन, प्रियंका, शब्बो, गीता, जाफरन आदि उपस्थित थी। श्रीराम सेना के जिला प्रमुख मिनिषा माथुर ने बताया कि सब्जी मण्डी में चित्रगुप्त मंदिर के बाहर शर्बत वितरण किया गया।

चित्तौडग़ढ़ रोड स्थित शारदा ड्रीम सिटी में डांडिया महोत्सव हुआ। यहां रहने वाले लोगों ने पहली बार कॉलोनी में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया। नौ दिनों तक चले डांडिया कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, पुरुषों ने हिस्सा लिया। श्रेष्ठ डांडिया वालों को पुरस्कृत किया गया।

Published on:
18 Oct 2018 10:03 pm