भीलवाड़ा

ऑपरेशन करने की चिकित्सक ने ले ली घूस, लेकिन धरी गई

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौडग़ढ़ ने निम्बाहेड़ा में शुक्रवार रात महिला चिकित्सक को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की टीम उसके आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी में जुटी हुई है। Took bribe to operate, but doctor was caught
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2023, 10:44 PM IST
ऑपरेशन करने की  चिकित्सक ने ले ली घूस,  लेकिन धरी  गई
ऑपरेशन करने की चिकित्सक ने ले ली घूस, लेकिन धरी गई

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौडग़ढ़ ने निम्बाहेड़ा में शुक्रवार रात महिला चिकित्सक को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की टीम उसके आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी में जुटी हुई है। Took bribe to operate, but doctor was caught

निम्बाहेड़ा के जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ला के खिलाफ परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी पत्नी के प्रसव ऑपरेशन के बदले डॉ. शुक्ला 4 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रही है।

एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में एसीबी चित्तौडग़ढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सांदू के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद टीम निम्बाहेड़ा पहुंची, जहां डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ला को शुक्रवार रात तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All