भीलवाड़ा

40 दिन बाद मंगलवार से खुले स्कूल ,शिक्षकों को के लिए जारी की एक जरूरी सूचना

40 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिले के सभी सरकारी स्कूल मंगलवार से फिर खुलेंगे
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 1:51 PM IST
Open school from Tuesday in bhilwara
Open school from Tuesday in bhilwara

भीलवाड़ा

40 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिले के सभी सरकारी स्कूल मंगलवार से फिर खुलेंगे। स्कूलों में रौनक शुरू हो जाएगी। एक पारी स्कूल का समय सुबह 8 से दोपहर 2.10 बजे तक तो दो पारी के स्कूलों का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक का रहेगा। इसके साथ स्कूलों में प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण भी शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक चलेगा।

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में गए साल के मुकाबले इस बार 90 फीसदी नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। नवप्रवेशित बालकों का तिलक लगाकर स्वागत करने के साथ ही संस्था प्रधानों को प्रवेश की रोजाना सूचना देनी होगी। प्राथमिक तक के विद्यार्थी सत्र में कभी भी प्रवेश लने की छूट दी है। इधर, माध्यमिक कक्षाओं में अंतिम 15 जुलाई तक प्रवेश मिलेगा।

94 गैर हाजिर शिक्षकों का कटेगा वेतन

भीलवाड़ा. ब्लॉक स्तरीय 6 दिवसीय ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का अंतिम चरण सुवाणा मॉडल स्कूल में सोमवार को शुरू हुआ। सुबह 7 से 8 व शाम 8 से 9 बजे बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज की गई। सरकारी स्कूलों में 5 वीं तक पढ़ाने वाले रोजेदार 80 शिक्षकों व चार शिविरों में वंचित 156 समेत कुल 236 शिक्षकों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण लेना था ।लेकिन शिविर के पहले दिन 132 ने ही उपस्थिति दी।94 अनुपस्थित रहे।

10 शिक्षकों को प्रशिक्षण की छूट दी है। एसएसए-रमसा एडीपीसी योगेश पारीक ने बताया कि शिविर में नहीं आने वाले शिक्षकों का शिविर अवधि का वेतन काटने के साथ ही आगामी वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी। अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।


प्रतापनगर स्कूल में अस्थाई प्रवेश

भीलवाड़ा. दो पारी में संचालित शहर के प्रताप नगर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 12 हिंदी व कक्षा 9 से 12 (विज्ञान वर्ग) में अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ होगी। प्रिंसिपल नारायणलाल ने बताया कि पिछली कक्षा की अंकतालिका व टीसी के बिना भी प्रवेश दिए जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट