भीलवाड़ा

सांवलियाजी में पकडे़ गए अफीम तस्कर

केंद्रीय नारकोटिक्स टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलियाजी मंदिर के वाहन पार्किंग स्थल से छह लाख मूल्य की पौने तीन किलो अफीम पकड़ी। कार्रवाई के दौरान मंडफिया कस्बा निवासी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
सांवलियाजी में पकडे़ गए अफीम तस्कर
सांवलियाजी में पकडे़ गए अफीम तस्कर


केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ के निवारक एवं सूचना प्रकोष्ठ के अधीक्षक टीएम कांठेड़ ने बताया कि नारकोटिक्स की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर गत 28 जुलाई को चित्तौड़गढ़ जिले में सांवलियाजी मंदिर की पार्किंग परिसर में दबिश दी गई ।

यहां नारकोटिक्स टीम को देख कर दो युवक भागने लगे, जिनका पीछा करके पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने मंडफिया निवासी अर्जुन उर्फ भैरूलाल पुत्र बंशीलाल लोहार व तुंबडिया निवासी नरेश उर्फ टाइगर पुत्र पप्पू लाल जाट होना बताया। भागने को लेकर दोनों संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए।

इस पर नारकोटिक्स ब्यूरो टीम ने उनके दुपहिया वाहनों की तलाशी ली। उनकी एक स्कूटी की डिक्की से 2 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। नारकोटिक्स की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चित्तौड़गढ़ लेकर आई है। यहां इनसे पूछताछ की गई।

दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दूसरी तरफ नारकोटिक्स ब्यूरो की पूछताछ में दोनों ही आरोपियों के अफीम की खरीद फरोख्त में शामिल होने की बात सामने आई है।

आरोपी नरेश कहीं से अफीम लेकर आया था और अर्जुन को दी थी। जिसे आगे बेची जानी थी। इस संबंध में नारकोटिक्स ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के दौरान एक बाइक और एक स्कूटी जब्त की गई। बरामदशुदा अफीम का अनुमानित मूल्य छह लाख रुपए है।

Published on:
31 Jul 2023 08:07 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी