भीलवाड़ा

एटीएम से राशि निकालने के लिए मोबाइल पर आएगा ओटीपी

पीएनबी आज से बदलेगा अपना नियम
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2020, 9:53 PM IST
OTP will come on mobile to withdraw funds from ATM in bhilwara
OTP will come on mobile to withdraw funds from ATM in bhilwara

भीलवाड़ा।
देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक मंगलवार से एटीएम से पैसे निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। पीएनबी ने कस्टमर्स को अच्छी सुविधा तथा फ्रॉड एटीएम ट्रांजेक्शन से बचाने के लिए यह एक्शन लिया है। बैंक वन टाइम पासवर्ड आधारित कैश विदड्रॉल सिस्टम शुरू करेगा। नई प्रणाली 1 दिसंबर से शुरू होगी। एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको बैंक में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपए से अधिक के कैश ट्रांजक्शन पर लागू होगा। बैंक ने ट्वीट कर इस बात की सूचना दी।
पीएनबी के ट्वीट के अनुसार, 1 दिसंबर से रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच पीएमबी 2.0 एटीएम से एक बार में 10 हजार रुपए से अधिक नकदी निकासी अब ओटीपी बेस्ड होगी। मतलब इन नाइट आवर्स में 10 हजार रुपए से अधिक पैसे निकालने के लिए पीएनबी कस्टमर्स को ओटीपी की आवश्यकता होगी। कस्टमर मोबाइल साथ ले जाएं। आपको बता दें कि पीएनबी में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया तथा ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स मर्ज हो चुका है, जो 1 अप्रेल 2020 से प्रभाव में आया है। इसके बाद जो एंटिटी अस्तित्व में आई है उसे पीएनबी 2.0 नाम दिया गया है। बैंक के ट्वीट एवं मैसेज में स्पष्ट कहा गया है कि ओटीपी बेस्ड कैश विदड्रॉअल पीएनबी 2.0 एटीएम में ही लागू होगा। मतलब ओटीपी बेस्ड कैश निकासी सुविधा पीएनबी डेबिट एटीएम कार्ड से अन्य बैंक एटीएम से पैसे निकालने पर लागू नहीं होगी।
कैसे काम करेगा यह सिस्टम
- पीएनबी एटीएम में पैसा निकालने के लिए बैंक आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा।
- यह ओटीपी केवल एक ही ट्रांजेक्शन पर काम करेगा।
- इस नई प्रणाली से कैश निकालने की मौजूदा प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
- बैंक का कहना है कि इससे फर्जी काड्र्स से होने वाले अवैध ट्रांजेक्शन्स को रोका जा सकेगा।

Published on:
Also Read
View All