भीलवाड़ा

भामसं का सरकार जगाओ अभियान

कलक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

less than 1 minute read
Jul 26, 2020
overnment wake up campaign of BMS in bhilwara
overnment wake up campaign of BMS in bhilwara

भीलवाड़ा।
भारतीय मजदूर संघ के सरकार जगाओ अभियान के तहत शनिवार को भी प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। राजस्थान विद्युत प्रसारण श्रमिक संघ, राजस्थान विद्युत वितरण श्रमिक संघ, राजस्थान परिवहन निगम, संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन ने जिला कलक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
भामसं जिला मंत्री शैलेन्द्रसिंह राठौड ने बताया कि बिजलीकर्मियों को सेवानिवृत्ति लाभ, पुरानी पेंशन नीति लागू करने, ऊर्जा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों में विनिवेश बंद करने, निजी पूंजीपतियों के हाथों प्राकृतिक उर्जा संसाधनों का हस्तान्तरण रोकने, एक देश एक ग्रिड एक टेरिफ एक वेतन, विद्युत सुधार कानून 2003 के वर्तमान स्थिति पर श्वेत पत्र जारी किया जाने, निजीकरण को रोकने की मांग की गई। रोडवेज में यात्री दोष प्रणाली लागू करने, रोडवेज कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का लाभ आदि मांगों भी उठाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाष चौधरी, अध्यक्ष दिनेश कोठारी, राजस्थान विद्युत प्रसारण श्रमिक संघ के महामंत्री अरुण छीपा, राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन महामंत्री पंकज व्यास, विद्युत वितरण श्रमिक संघ के महामंत्री दलपत सिंह व अध्यक्ष जुम्मा काठात, हेमेन्द्र सिंह राठौड़, जगदीश वैष्णव उपस्थित थे।
......
दो दिवसीय शिविर 27 से
भीलवाड़ा. गणेश उत्सव प्रबन्ध एवं सेवा समिति की ओर से आयुर्वेदिक अस्पताल में सुबह 8 से 2 बजे तक २७ व २८ जुलाई को शिविर लगाया जाएगा। दमा, अस्थमा, नई पुरानी खांसी, जुकाम, श्वास की तकलीफ का उपचार किया जाएगा। यह जानकारी समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने दी।

Updated on:
25 Jul 2020 10:23 pm
Published on:
26 Jul 2020 01:04 am