भीलवाड़ा

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम देखने आया था बालक, कुएं में गिरने से हुई दर्दनाक मौत

- एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
less than 1 minute read
Apr 03, 2019
well
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम देखने आया था बालक, कुएं में गिरने से हुई दर्दनाक मौत

कोटड़ी. (भीलवाड़ा)
कस्बे में मंगलवार रात निजी विद्यालय का वार्षिकोत्सव देखने आए बालक की निकट ही कुएं में गिरने से मौत हो गई। एक घंटे मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। उसे जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अस्पताल लेकर लाए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

थानाप्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि कोटड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम था। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक भी अतिथि थे। विद्यालय में पढऩे वाला चौथी कक्षा का छात्र जगपुरा निवासी जयसिंह (12) पुत्र लक्ष्मणसिंह भी कार्यक्रम देखने आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे कुएं की मुण्डेर छोटी होने से जयसिंह उसमें गिर गया।

कार्यक्रम रद्द, तलाश में जुटे लोग

जय सिंह के कुएं में गिरने का पता चलते ही अफरा-तफरी मच गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। लाइट की व्यवस्था कर कुएं में कुछ लोगों को उतार कर करीब एक घण्टे मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला गया।

Published on:
03 Apr 2019 01:25 am