भीलवाड़ा

मुनिसुव्रतनाथ जिनालय का पंचकल्याणक 31 जनवरी से

पंचकल्याणक के लिए लोकसभा अध्यक्ष को दिया निमंत्रण
less than 1 minute read
Oct 11, 2019
Panchkalyanak of Munisuvratnath Jinalaya from 31 January in bhilwara
Panchkalyanak of Munisuvratnath Jinalaya from 31 January in bhilwara

भीलवाड़ा ।

Panchkalyanak of Munisuvratanatha Jinalaya जिले के जहाजपुर रोड स्थित स्वस्तिधाम में नवनिर्मित मुनिसुव्रतनाथ जिनालय का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शान्ति महायज्ञ का आयोजन अगले साल 31 जनवरी से 7 फरवरी तक होगा। यह महोत्सव दिगम्बर मुनि ज्ञानसागर के निर्देशन तथा आर्यिका स्वस्ति भूषण के सान्निध्य में होगा।


Panchkalyanak of Munisuvratanatha Jinalaya प्रचार सचिव मनोज जैन ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व जहाजपुर कस्बे में खुदाई के दौरान 4 फिट ऊंची मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा सहित अन्य जिनबिंबो का पंचकल्याणक कर नवनिर्मित जिनालय में विराजमान किया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी अध्यक्ष विनोद जैन टोरडी, महामंत्री ज्ञानेंद्र जैन, ज्ञानेंद्र जैन, पारस जैन, मनोज जैसवाल आदि अलवर जिले में स्थित तिजारा तीर्थ पर पहुंचकर आचार्य ज्ञान सागर ससंघ को श्रीफल भेंटकर जहाजपुर के लिए विनती की गई। इससे पूर्व पदाधिकारी दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर इस समारोह में हिस्सा लेने का आग्रह किया। बिरला ने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए सहमति व्यक्त की है।
मनोज ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण पिछले छह साल से चल रहा है। जहाजनुमा नक्कासीदार कार्य युक्त जिनालय के पट्ट इसी दौरान खुलेंगे। मंदिर में चौबीस तीर्थंकर प्रतिमाओं के साथ 20 वें तीर्थंकर मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन होंगे। गत दिनों हुई बैठक में १३ सदस्यों की कमेटी का गठन किया था। इसमें भीलवाड़ा आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोधा, शास्त्रीनगर मेनसेक्टर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रवीण चौधरी को शामिल किया। जय कुमार कोठारी को कार्याध्यक्ष बनाया। प्रवीण चौधरी को जुलुस व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। सुन्दर कोठारी को युवा प्रकोष्ठ कमेटी में शामिल किया। इसके अलावा अजय बाकलीवाल, चेन सुख शाह, सुभाष हूमड, प्रदीप वेद, प्रेम सेठी को आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

Published on:
11 Oct 2019 07:14 pm
Also Read
View All