भीलवाड़ा

अरबन बैंक के पांडे अध्यक्ष व सामरिया उपाध्यक्ष

भीलवाड़ा भीलवाड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की कमान फिर संस्थापक अध्यक्ष मुरलीधर पांडे के परिवार के पास आ गई।

less than 1 minute read
Jan 18, 2023
अरबन बैंक के पांडे अध्यक्ष व सामरिया उपाध्यक्ष

भीलवाड़ा भीलवाड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की कमान फिर संस्थापक अध्यक्ष मुरलीधर पांडे के परिवार के पास आ गई। पांडे के बेटे विवेकानंद पांडे मंगलवार को निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए जबकि उपाध्यक्ष दिनेशचंद्र सामरिया होंगे। बैंक के निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मेहता की देखरेख में सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। अंतिम समय तक अध्यक्ष पद पर विवेकानंद पांडे तथा उपाध्यक्ष के लिए दिनेश चंद्र सामरिया ने ही फार्म भरा। दोनों का नाम सभी 12 संचालकों ने सर्वस्मति से तय किए। चुनाव अधिकारी ने दोनों नामांकन पत्रों की जांच की। अंतिम समय दोपहर दो बजे गुजरते ही निर्वाचन की घोषणा कर दी।

10 अप्रेल 1985 को स्थापित सहकारिता क्षेत्र के इस बैंक के अब तक 10 बार अध्यक्ष चुने गए। इनमें से पांच बार पांडे, एक बार उनके बड़े बेटे विजय पांडे, एक बार सुमन पांडे अध्यक्ष रहीं। दो बार प्रहलादराय लढ़ा व दीपक चौधरी अध्यक्ष बने। एक बार अजय उपाध्याय प्रशासक रहे।

रियायती दर पर लोन, सदस्यों को अधिक लाभांश
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेकानंद पांडे ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष मुरलीधर पांडे के आदर्शों के अनुरूप बैंक का संचालन करना प्राथमिकता है। वर्तमान में भीलवाड़ा शहर में बैंक की पांच ब्रांच हैं। इनमें तीन किराए पर है। उनके लिए यूआईटी से भूखंड आवंटित करा भवन निर्माण कराएंगे। नए एटीएम की स्थापना, व्यापारियों को न्यूनतम Žब्याज दर पर लोन, सदस्यों को लाभांश में बढ़ोतरी के प्रयास भी किए जाएंगे।

Published on:
18 Jan 2023 11:13 am
Also Read
View All