भीलवाड़ा

शराब पीकर फैलाते थे दहशत, पुलिस ने पांच जनों को पकड़ा

patrika.com/rajsthan news
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Oct 2020, 10:23 PM IST
शराब पीकर फैलाते थे दहशत, पुलिस ने पांच जनों को पकड़ा
शराब पीकर फैलाते थे दहशत, पुलिस ने पांच जनों को पकड़ा


भीलवाड़ा. कोतवाली पुलिस ने शहर में आए दिन शराब पीकर दहशत फैलाने व मारपीट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोतवाल नेमीचंद चौधरी ने बताया कि सात अक्टूबर को वैभवनगर निवासी लालचन्द पुत्र तुलसीदास केशवानी ने रिपोर्ट में बताया कि 06 अक्टूबर रात 10.30 बजे साहिल पाल, जितिन शर्मा अपने साथियों के साथ दो कारों से हथियार लेकर उसके घर आए व तोडफ़ोड़ की। धमकियां दी व मकान के बाहर खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ की। आरोपियों ने जय खोतानी पुत्र राजकुमार खोतानी निवासी लक्की पैलेस के सामने के मकान में भी मारपीट थी। एेसे में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने साहिल पाल (२५) पुत्र अनिल पाल, निवासी न्यु हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर, जितिन शर्मा (३०) उर्फ जीतू बुकी पुत्र दिलीप कुमार शर्मा निवासी वैभवनगर, कौशल शर्मा (२२) उर्फ कुक्कू पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा निवासी कांवाखेडा़, धनसिंह पंवार (३०) उर्फ धर्मा पुत्र रमेश पंवार निवासी नाडी मोहल्ला कांवाखेडा तथा पुष्पेन्द्र चौधरी (२०) उर्फ पप्पू पुत्र भंवरलाल चौधरी निवासी कांवाखेड़ा को गिरफ्तार किया है।
---------

Updated on:
10 Oct 2020, 10:23 PM IST
Published on: