भीलवाड़ा

भीलवाड़ा के एक मॉल में आग की सूचना पर मची अफरा-तफरी

अधिकारी मौके पर पहुंचे, घायलों को पहुंचाया अस्पताल जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, शहर विधायक सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद मॉक ड्रिल कर परखी व्यवस्था

2 min read
May 31, 2025
There was panic after the news of fire in a mall in Bhilwara

चित्तौड़ रोड स्थित रिलायंस मॉल में शनिवार शाम को अचनाक आग लग गई। इससे वहा अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल वाहन समेत अन्य वाहन व जिले के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मॉल में खरीदारी कर रहे लोगों को तुरन्त बाहर निकाला गया। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वही आग पर अथक प्रयास के बाद काबू पाया गया। यह सब आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास में “एयर स्ट्राइक के कारण मॉल में आग लगने“ की सूचना के आधार पर जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और अन्य संबंधित एजेंसियों ने समन्वित रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। रिलायंस मॉल में सायरन बजाकर आमजन को सूचित किया गया। ड्रिल के दौरान मॉल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी स्वयं जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने की।

जिला कलेक्टर ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नाथद्वारा सराय काशीपुरी स्थित सेफ हाउस का निरीक्षण कर घायलों की चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय पहुंचकर गंभीर रूप से घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली। मॉक ड्रिल के समापन पर राष्ट्रगान के आयोजन के माध्यम से देशभक्ति और एकजुटता का संदेश दिया गया। विधायक अशोक कोठारी ने मॉकड्रिल के लिए जिला प्रशासन तथा जिला प्रशासन की मुस्तैदी की सराहना की।इस दौरान जिला कलक्टर ने मॉक ड्रिल में शामिल सभी विभागों, स्वयंसेवकों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के अभ्यास वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बचाव दल की टीम के कार्यों की सराहना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा, एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया उपस्थित रहे।

Published on:
31 May 2025 08:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर