भीलवाड़ा

पार्थ ने इंटर में 39वीं और निक्षय ने फाइनल में पाई 42वीं ऑल इंडिया रैंक

चैप्टर के 7 होनहार बने कॉस्ट अकाउंटेंट, इंटर के ग्रुप-2 में 39 प्रतिशत रहा परिणाम द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से घोषित सीएमए परीक्षा परिणामों में टेक्सटाइल सिटी के होनहारों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अजमेर-भीलवाड़ा चैप्टर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर […]

less than 1 minute read
Feb 13, 2026
Parth secured 39th All India Rank in Intermediate and Nikshay secured 42nd All India Rank in Final.

चैप्टर के 7 होनहार बने कॉस्ट अकाउंटेंट, इंटर के ग्रुप-2 में 39 प्रतिशत रहा परिणाम

द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से घोषित सीएमए परीक्षा परिणामों में टेक्सटाइल सिटी के होनहारों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अजमेर-भीलवाड़ा चैप्टर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दो ऑल इंडिया रैंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

चैप्टर के छात्र पार्थ गट्टाणी ने सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया 39वीं रैंक प्राप्त की, वहीं फाइनल परीक्षा में निक्षय देवपुरा ने ऑल इंडिया 42वीं रैंक हासिल कर सफलता के झंडे गाड़े हैं।

7 नए कॉस्ट अकाउंटेंट मिले

चैप्टर चेयरमैन सीएमए केसी. मूंदड़ा ने बताया कि इस वर्ष चैप्टर से 7 विद्यार्थियों ने सीएमए फाइनल की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर 'कॉस्ट अकाउंटेंट' बनने का गौरव प्राप्त किया है। चैप्टर स्तर पर फाइनल में दीपश्री चांडक ने दूसरी रैंक प्राप्त की। इनके अलावा आंचल मेहता, विशाखा भागवानी, अनिकेत जैन, माधव काबरा एवं यश बाबेल ने भी फाइनल परीक्षा पास कर प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखा है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम

चैप्टर सेक्रेटरी सीएमए अभिषेक बाहेती ने बताया कि चैप्टर से लगातार हर वर्ष ऑल इंडिया रैंक आना यहां की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमाण है। इस वर्ष फाइनल के दोनों ग्रुप का परिणाम 13.33 प्रतिशत, ग्रुप-3 का 23.81 प्रतिशत तथा ग्रुप-4 का 20 प्रतिशत रहा। वहीं इंटर में ग्रुप-2 का परिणाम सर्वाधिक 39.13 प्रतिशत रहा।च उपाध्यक्ष सीएमए सुबोध बिरला ने बताया कि होनहारों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष सीएमए आदित्य नैनवाटी ने जानकारी दी कि अगली परीक्षा जून माह में होगी।

Published on:
13 Feb 2026 09:34 am
Also Read
View All