भीलवाड़ा

रिहर्सल पर निकले स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा

दशहरे से पूर्व पथ संचलन
2 min read
Sep 17, 2017
Bhilwara, Bhilwara news, Path circulation in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest bhilwara news in hindi
भीलवाड़ा में दशहरे से पूर्व पंथ संचलन निकालते स्‍वयंसेवक

भीलवाड़ा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयसेवकों ने रविवार को शहर भर में कदम ताल मिलाते शालीनता से पथ संचलन किया। खास बात यह रही कि स्वयंसेवक फुल पैंट में दिखे। बैंड की मनमोहक धुनों के साथ हाथों में दंड थामे थे। संचलन में भारत माता की फोटो भी थी। बैंड की धुनों के साथ स्वयंसेवक कदमताल कर चल रहे थे। 30 सितम्बर को भीलवाडा महानगर में त्रिवेणी संगम के अभ्यास के लिए रविवार को शहर के 31 स्थानों पर पथ संचलन किया गया। इनमें स्वयंसेवकों ने शहर की लगभग 108 किमी सड़कों पर संचलन किया। इनको लेकर स्वंयसेवक व जनता में भारी उत्साह दिखा। जिन गलियो से संचलन गुजरा, वहां भारत माता की जयकारों व वन्दे मातरम के नारे गूंजे व पुष्प वर्षा हुई।

महानगर के संघचालक चांदमल सोमानी ने बताया कि शहर की लगभग सभी बस्तियों मे संचलन अभ्यास था। सुभाष नगर बस्ती में कौमुद्री संचलन रखा गया। इसमें रात में मशाल वाहिनी शामिल की गई। 30 सितम्बर को विजयादशमी को तीन स्थानों से संचलन प्रारम्भ होगा। सुबह 10.28 बजे भीमगंज चौराहे पर इनका संगम होगा। इसी प्रकार नवरात्र स्थापना पर्व पर शाम की शाखाओं के 2 संचलन होंगे। एक सुबह दस बजे राजेन्द्र मार्ग तथा दूसरा बापूनगर पार्क से निकाला जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाले संचल को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था थी। संचलन में युवा से बालक भी शामिल थे।


इन क्षेत्रों में पथ संचलन
सुबह साढ़े सात बजे आटूण, श्री राम पार्क, बापू नगर। सुबह आठ बजे श्याम विहार गांधी सागर तालाब, काशीपुरी बडा पार्क, विजय सिंह पथिक नगर। साढ़े आठ बजे पटेल नगर, न्यु हाउंसिग बोर्ड शास्त्री नगर, सांगानेरी गेट हनुमान मन्दिर, मुखर्जी उद्यान, बापूनगर नहर के पास। नौ बजे तेजाजी चौक व माणिक्य नगर पार्क। साढ़े नौ बजे शास्त्री नगर तथा दस बजे बी सेक्टर पार्क से पंथ संचलन निकाला गया। दोपहर १२ बजे श्याम नगर तथा एक बजे संजयनगर से शाम चार बजे भवानी नगर, सांगानेर, चन्द्र शेखर आजाद नगर तथा बिलिया। शाम पांच बजे आदर्श नगर, आजाद नगर डी सेक्टर पार्क, रामधाम, आजाद नगर सी सेक्टर तथा बापू नगर फोर्थ फेस, शाम साढ़े पांच बजे शिव नगर व कांचीपुरम से तथा साढ़े छह बजे सुभाष नगर से पथ संचलन निकाला गया। रात आठ बजे आजाद नगर ओ-पी सेक्टर तथा उपनगर सांगानेर में शाम ५ बजे से पथ संचलन निकाला गया। इन सभी स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया।

Published on:
17 Sept 2017 11:04 pm