भीलवाड़ा

मौसम की मार, आउटडोर दो हजार पार

मौसम में बदलाव से घर-घर में वायरल, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े, महात्मा गांधी अस्पताल में दिनभर मरीजों की लम्बी कतारें
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2023, 1:47 AM IST
patient queues hospital in Bhilwara
patient queues hospital in Bhilwara

भीलवाड़ा. मौसम में बदलाव से इन दिनों घर-घर में वायरल और खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम अचानक पलटा। शहर समेत जिले में कई जगह बारिश व ओलावृष्टि से रात में सर्दी का अहसास बढ़ गया। इसका असर सोमवार को जिले के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल में देखा गया। यहां खांसी-जुकाम से पीडि़त मरीजों की लम्बी कतार रही।

पर्ची कटाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने तक हर मरीज को चार से पांच घंटे लगे। इससे आउटडोर दो हजार के पार रहा।शहर में तीन-चार दिन से लगातार बारिश का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ा।

वायरल और खांसी-जुकाम के उपचार के लिए लोगों को जिला अस्पताल में घंटों लाइन में लगना पड़ा। मरीजों को पहले घंटों लाइन में लगकर पर्ची कटानी पड़ी। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए भी लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी। जिले में कई जगह बारिश व ओलावृष्टि से रात में सर्दी का अहसास बढ़ गया।

Updated on:
21 Mar 2023, 1:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All