भीलवाड़ा

भीलवाड़ा की मातृशक्ति ने पत्रिका के साथ मनाया नए साल का जश्न

- रामेश्वरम में यादगार बना पत्रिका वीमेन फेस्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां - सजी-धजी महिलाओं का रैम्प वॉक, घूमर में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा - विजेताओं को पुरस्कृत किया, नगर माहेश्वरी महिला संस्थान का सहयोग

2 min read
Jan 01, 2024
भीलवाड़ा की मातृशक्ति ने पत्रिका के साथ मनाया नए साल का जश्न

नए साल 2024 का पहला दिन भीलवाड़ा की मातृृृशक्ति के नाम रहा। सैंकड़ों महिलाओं ने साल के पहले दिन राजस्थान पत्रिका के साथ अनूठा आयोजन कर जश्न मनाया। यह अनूठा मौका रहा राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के 25 वें स्थापना दिवस का। स्थापना दिवस के तहत सोमवार को हरणी महादेव रोड िस्थत रामेश्वरम भवन में पत्रिका वीमेन फेस्ट का आयोजन किया गया।

माहेश्वरी समाज सहित अन्य समाज की महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर आयोजन को यादगार बना दिया। सोलह श्रृंगार से सजी-धजी महिलाओं के सामूहिक रूप से घूमर नृत्य भी किया। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों महिलाओं ने नए साल और पत्रिका स्थापना दिवस की दोगुनी खुशियां मनाई। नगर परिषद की पूर्व सभापति मधु जाजू, माहेश्वरी समाज की दक्षिण राजस्थान महिला प्रदेशाध्यक्ष सीमा कोगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या आगीवाल, जिला सचिव भारती बाहेती की मौजूदगी में ईशवंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। फेस्ट में रैम्प वॉक, फोटो राउंड शो, अंत्याक्षरी, घूमर नृत्य, डम शिराज व टंग एण्ड टवीस्ट जैसी रोचक प्रतियोगिताएं हुई। इनका महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की संयोजक नगर माहेश्वरी महिला संस्थान अध्यक्ष सुमन सोनी व सचिव सोनल माहेश्वरी थी। राजस्थान पत्रिका के सम्पादकीय प्रभारी कानाराम मुण्डियार व पूर्व सभापति मधु जाजू ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।

केक काटकर मनाई खुशियां, एक-दूसरे को दी बधाई
महिलाओं ने केक काटकर भीलवाड़ा पत्रिका के स्थापना दिवस की खुशियां मनाई। एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। भीलवाड़ा माहेश्वरी समाज की बापूनगर, शास्त्रीनगर, आजादनगर, सुभाषनगर, सांगानेर, पथिकनगर, तिलकनगर की क्षेत्रीय सभा और खंडेलवाल समाज, तेरापंथ मण्डल व भारत तिब्बत सहयोग मंच ने भागीदारी निभाई।

ये रहे विजेता
नगर माहेश्वरी महिला संस्थान अध्यक्ष सुमन सोनी के अनुसार प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ भागीदारी पर सांगानेर माहेश्वरी महिला संगठन प्रथम, पथिकनगर द्विवतीय तथा खंडेलवाल समाज की टीम तृतीय रही। घूमर नृत्य में अंकिता भंडारी व अंकिता कोगटा, रैम्प वॉक में बबीता मूंदड़ा तथा फोटो राउंड शो में मनीषा अजमेरा व शिवानी भदादा को श्रेष्ठ प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। सभी संगठनों के अध्यक्ष को उपरना पहना कर स्वागत किया व स्मृति चिन्ह दिया गया।

इनका भी रहा सहयोग
चन्द्रशेखर आजादनगर अध्यक्ष चंदा जागेटिया, सचिव निराली पटवारी, अंजू सोमाणी, डिम्पल जागेटिया, रेखा हेड़ा, वीणा मोदी, ममता पलोड, पार्वती पटवारी, बंटी राठी, शीला दरगड़, शिल्पा बसेर, सपना काबरा, अन्नू मोदी, रीना डाड, जतन हिंगड समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। निर्णायक मंडल में निशा सोनी, आशा मूंदड़ा तथा डिम्पल जागेटिया शामिल थी।

Published on:
01 Jan 2024 11:00 pm
Also Read
View All