भीलवाड़ा

माण्डल में शांति: हुड़दंगियों को भेजा जेल, जमानत की मांग लेकर धरने पर बैठे लोग

माण्डल कस्बे में ४४ वर्ष पहले पुलिस रिसीवर नियुक्त होने के बाद बंद धर्मस्थल को खोलने की मांग लेकर धर्म तलाई मार्ग पर एक दिन पूर्व जुटी भीड़ के हंगामा और पथराव की घटना के बाद शनिवार को माण्डल में शांति रही। एेहतियान पुलिस बल कस्बे में तैनात रहा।

less than 1 minute read
Jul 31, 2021
Peace in Mandal: Hooligans sent to jail, people sitting on dharna dema

भीलवाड़ा. माण्डल कस्बे में ४४ वर्ष पहले पुलिस रिसीवर नियुक्त होने के बाद बंद धर्मस्थल को खोलने की मांग लेकर धर्म तलाई मार्ग पर एक दिन पूर्व जुटी भीड़ के हंगामा और पथराव की घटना के बाद शनिवार को माण्डल में शांति रही। एेहतियान पुलिस बल कस्बे में तैनात रहा। सहाड़ा एएसपी चंचल मिश्रा के नेतृत्व में जवानों के साथ रूटमार्च किया। इधर, शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार ७० जनों को उपखण्ड अधिकारी पूजा सक्सेना के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। शनिवार शाम जेल भेजे गए लोगों को जमानत की मांग लेकर हिन्दूवादी संगठन के लोग उपखण्ड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। रात तक धरना जारी था।

जानकारी के अनुसार चार दिन पहले तब विवाद हो गया, जब सोशल मीडिया पर कुछ युवकों ने विवादित धर्म स्थल को पुन: खोलने की मांग की। उन्होंने लोगों से ३० जुलाई को माण्डल चौराहे पर एकत्र होने का आह्वान किया। पुलिस ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का माना व गुरुवार को कुछ लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया। शुक्रवार को तेजाजी चौक में भीड़ जुटी व कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इन्हें खदेडऩे के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने ७० जनों को शांतिभंग में पकड़ा व १०८ बाइक मौके से जब्त की। पुलिस जब्त दुपहिया वाहनों के नम्बर और चेचिस नम्बरों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान के प्रयास क रही है।

Published on:
31 Jul 2021 10:04 pm
Also Read
View All