भीलवाड़ा

किराणे की दुकान व डेयरी बूथ पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 4:36 PM IST
Petrol sprinkled fire grocery store and dairy booth in bhilwara
Petrol sprinkled fire grocery store and dairy booth in bhilwara


करेड़ा।
कस्बे के हनुमान दरवाजा के बाहर बीती रात एक किराणे व डेयरी की दुकान में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे दुकान का सारा सामान जल गया। दुकान मालिक ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। पुल‍िस ने आरोप‍ितोंं केे खि‍लाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

पीड़ित मुकेश टांक ने बताया की कुछ दिन से दो युवक उसे परेशांन कर रहे थे और धमकिया दे रहे थे। जिस संबंध में पीड़ित ने करेड़ा थाने में सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट भी दी। बीती रात दबंगों ने दुकान में पेट्रोल छिड़क आग लगा दी।

बीती रात कस्बे के हनुमान दरवाजा के बहार एक किराणा व्यवसाय की दुकान व डेयरी बूथ पर दबंगो द्वारा पेट्रोल छिड़क आग लगाने के मामले में करेड़ा पुलिस ने पीड़ित मुकेश टांक की रिपोर्ट पर रायलता निवासी गहरू गुर्जर व करेड़ा निवासी सांवर कलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Published on:
Also Read
View All