भीलवाड़ा

जयपुर में फार्मासिस्ट ने इंजेक्शन लगाकर महिला से किया रेप, बनाया फोटो व वीडियो

करणी विहार थाने में एक महिला ने एक फार्मासिस्ट पर नशीला इंजेक्शन लगाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।
less than 1 minute read
न्याय दिलाने वाला ही बना हैवान! रेप पीड़िता के साथ वकील ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज..
न्याय दिलाने वाला ही बना हैवान! रेप पीड़िता के साथ वकील ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज..

जयपुर। करणी विहार थाने में एक महिला ने एक फार्मासिस्ट पर नशीला इंजेक्शन लगाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने बताया कि उसकी तबीयत बिगड़ने पर पति ने घर के पास क्लिनिक से फार्मासिस्ट किशन को घर पर बुलाया।

तब फार्मासिस्ट ने ड्रीप चढ़ाई और दवाइयां दे दी, लेकिन कुछ दिन बाद फिर तबीयत बिगड़ी। तब पति घर पर नहीं थे और पति ने वापस उसी फार्मासिस्ट को घर भेजा।

फार्मासिस्ट ने इंजेक्शन लगाते हुए कहा कि तीन-चार दिन यह लगाने होंगे। महिला का आरोप है कि अगले दिन फार्मासिस्ट घर आया और नशीला इंजेक्शन लगाकर उससे बलात्कार किया।

आरोपी ने फोटो व वीडियो भी बना लिए और अब पीड़िता नशे के इंजेक्शन की आदी हो गई है। आरोपी ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने महिला का मेडिकल मुआयना करवाया है। घटना स्थल का नक्शा मौका भी बनाया है। पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल भी ली है।

Updated on:
25 Apr 2025 02:14 pm
Published on:
25 Apr 2025 02:14 pm