भीलवाड़ा

मालासेरी देवडूंगरी के दानपात्र में बंद पीएम मोदी की पाती 25 सितम्बर को खुलेगी

भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव पर आठ माह पहले मालासेरी देवडूंगरी आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर दर्शन के बाद बंद लिफाफा दानपात्र में डाला था। इस पाती में क्या है, इसका पता 25 सितम्बर को लगेगा। श्रीदेवनारायण जन्मस्थली विकास समिति मालासेरी डूंगरी ने सोमवार को दानपात्र खोलने का निर्णय लिया।
less than 1 minute read
Sep 23, 2023
मालासेरी देवडूंगरी के दानपात्र में बंद पीएम मोदी की पाती 25 को खुलेगी
मालासेरी देवडूंगरी के दानपात्र में बंद पीएम मोदी की पाती 25 को खुलेगी

भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव पर आठ माह पहले मालासेरी देवडूंगरी आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर दर्शन के बाद बंद लिफाफा दानपात्र में डाला था। इस पाती में क्या है, इसका पता 25 सितम्बर को लगेगा। श्रीदेवनारायण जन्मस्थली विकास समिति मालासेरी डूंगरी ने सोमवार को दानपात्र खोलने का निर्णय लिया। दानपात्र में विवरण की सूचना उसी दिन शाम पांच बजे घोषित की जाएगी। पुजारी हेमराज पोसवाल ने बताया कि पीएम की पाती को लेकर लोगों में उत्सुकता है।

पूर्व घोषणा के अनुसार 20 सितम्बर को भादवी छठ पर मंदिर प्रबंधन को दानपात्र खोलना तय था, लेकिन डूंगरी पर भक्तों की भारी भीड़ देखते दानपात्र खोलने में देरी हुई। गौरतलब है कि 28 जनवरी को देवनारायण के जन्मोत्सव में भाग लेने पीएम मालासेरी आए थे। यहां पीएम ने पहले 1111 रुपए दानपात्र में डाले थे। उसके बाद सीलबंद लिफाफा भी दानपात्र में डाला। देवनारायण भक्तों का मानना है कि लिफाफा खुलने पर ही पता चलेगा कि पीएम मालासेरी देवडूंगरी के विकास को लेकर क्या खाका खींचकर गए।

भक्त मानते हैं, पाती में विकास का खाका

भगवान देवनारायण के भक्तों का मानना है कि लिफाफा खुलने पर ही पता चलेगा कि पीएम मोदी मालासेरी देव डूंगरी के विकास को लेकर क्या खाका खींचकर गए। ऐसे में लोग लिफाफा खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लिफाफा डालने की बात आठ माह पूर्व मंदिर पुजारी हेमराज पोसवाल ने ही बताई थी। पीएम मोदी के भगवान देवनारायण के दर्शन करने से लेकर सभा में मंच तक पुजारी पोसवाल साथ थे। पोसवाल ने ही मोदी को भगवान देवनारायण के प्राकट्य सम्बंधी जानकारी दी थी।

Published on:
23 Sept 2023 06:24 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी