भीलवाड़ा

PM मोदी की सभा में लापता हुए बुजुुर्ग के परिजनों का चार द‍िन से रो-रोकर बुरा हाल, जाने क‍िस हाल में होगा रोडू

प्रधानमंत्री लाभार्थी जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे रोडू लाल का 4 दिन बाद भी कोई अता पता नहीं
2 min read
pm modi sabha elderly missing case in bhilwara
pm modi sabha elderly missing case in bhilwara

राजगढ़ ग्राम में 7 जुलाई को अपनी विधवा पुत्रवधू सुगना देवी के साथ प्रधानमंत्री लाभार्थी जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे रोडू लाल का 4 दिन बाद भी कोई अता पता नहीं लगने से परेशान परिवार के लोगों से म‍िलने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं परिवार के सदस्यों का रो रो के बुरा हाल है। घर में महिला हो या बच्चे हर आंख में आंसू है।


प्रधानमंत्री की सभा में जयपुर गए राजगढ़ के रोडूलाल की तलाश जारी है। अब सरपंच व पुलिस उसे ढूंढने जयपुर गई है। लाभार्थी उनकी बहू सुगना है। पंचायत प्रशासन ने सुगना का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी होने से किया था। पहली बार बहू के घर से इतनी दूर जाने पर उन्होंने अकेले नहीं जाने दिया और साथ में गए। अब वहां से बस में बहू आ गई लेकिन ससुर रोडूलाल लापता है। उपखण्ड अधिकारी गोपाल सिंह शेखावत व, तहसीलदार नवनंदन सिह ने काछोला से एक टीम को जयपुर भेजा है। राज्य के सभी थानों में सूचना भिजवाई गई हैं।

तलाशी टीम में सरपंच राजगढ़ लादू लाल गुर्जर व सचिव लादू लाल चौबे सहायक थाना प्रभारी पटवारी रामकिशन सहित आधे दर्जन से अधिक अधिकारी कर्मचारी हैं। पुलिस ने रोडू की तलाश शुरू की। राज्य नियत्रंण कक्ष में सूचना दी है। वहां से सभी थानों में रोडू की फोटो भिजवा रहे हैं।


लाभार्थी नहीं था इसलिए छूटा
रोडू लाल लाभार्थी नहीं था इसलिए वहां छूट गया। बस प्रभारी ने एक-एक लाभार्थी को फोन कर बस में बुलाया। राजगढ सरपंच गुर्जर, सचिव चौबे भीड़ जुटाने के लिए लाभार्थी सुगना देवी के साथ उसको भी को घर से ले गए थे लेकिन उसे वहां छोड़कर आ गए।

रोडू के पास न पैसे न मोबाइल
परिजनों ने बताया कि रोडूलाल के पास न पैसे हंै और न मोबाइल। एेसे में वे जयपुर से कैसे आएंगे। परिजनों ने बताया कि बस में फ्री आना-जाना व खाना भी फ्री होने से उनको पैसे भी नहीं दिए। उन्होंने बताया कि वे सभा तक तो साथ में थे लेकिन बाहर निकलते वक्त पता नहीं कहां रह गए।


परिजनों को बंधा रहे ढांढ़स
रोडूलाल के लापता होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को मांडलगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, जिला परिषद सदस्य हेम सुल्तानिया, कपिल सुखवाल, अब्दुल सलाम रंगरेज, दिनेश योगी, मनोहर लाल जोशी आदि ने रोडू के परिजनों को ढांढस बंधाया व मदद का आश्वासन दिया।

Published on:
10 Jul 2018 03:51 pm