भीलवाड़ा

पीएम मोदी की सभा में जबरदस्ती लेकर गए लापता बुजुर्ग रोडू को ढूंढने गया दल खाली हाथ लौटा, रोते—रोते पथरा गई परिजनों की आंखें

पांच दिन गुजर जाने के बाद भी राजगढ़ नहीं पहुंचे बजुर्ग के परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है
2 min read
pm modi sabha elderly missing case in bhilwara
pm modi sabha elderly missing case in bhilwara

काछोला।

राजगढ़ ग्राम की लाभार्थी सुगना देवी एवं उसका ससुर को 7 जुलाई को प्रधानमंत्री लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम में गए हुए थे। पांच दिन गुजर जाने के बाद भी राजगढ़ नहीं पहुंचे बजुर्ग के परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है।

मांडलगढ़ के पूर्व विधायक प्रदीपकुमार सिंह ने राजगढ पहुंंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने बिलखते हुए बताया कि रोडू प्रधानमंत्री की सभा में जाने का इच्छुक ही नही था, उसे तो दबाव बनाकर जबरदस्ती लेकर गए। मांडलगढ़ प्रधान घनश्याम कंवर पुरावत जब रोडू के परिवार से मिलने गई तो प्रधान के समक्ष परिवार की महिलाएं बिलख—बिलख कर रोने लगी। प्रधान ने महिलाओं को ढांढस बांधाया। लेकिन परिवार के लोगों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

काछोला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि काछोला से विकास अधिकारी मुकेश जैमन के नेतृत्व में आठ जनों का दल जयपुर के लिए सोमवार को सुबह पहुंचां जहाँ पर बस स्टैंड रेलवे स्टेशन मुर्दा घर मेट्रो स्टेशन हॉस्पिटल अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तलाशा लेकिन रोडू लाल का कोई सुराग नही मिला। देर शाम दल खाली हाथ लौट आया।

ये थे टीम में-विकास अधिकारी मुकेश जैमन सहायक थाना प्रभारी रामकुंवार मीणा राजगढ़ सरपंच लादु लाल गुर्जर सचिव लादु लाल चौबे काछोला पटवारी रामकिशन जाट रोडू लाल का पुत्र पीओ छोटू दास वैष्णव सहित आदि टीम में थे।


रिश्तेदारों के यहां तलाशेंगे
काछोला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि जयपुर से बैरंग लौटी टीम बुधवार को कोटा, छबड़ा, बारा, बूंदी, नैनवा, हिंडोली, रामगंज मंडी, रावतभाटा झालावाड़ आदि रिश्तेदारों के यहां रोडू के पूरे परिवार के लोगों से रिश्तेदारों से संपर्क करेंगे यह टीम बुधवार सुबह 7 बजे काछोला थाने से रवाना होगी जो एक दर्जन से अधिक गांव शहरों में रुड़की रिश्तेदारों से मुलाकात कर उसे ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।

ऐरवाल समाज में रोष
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे रोडू को 4 दिन हो जाने के बाद भी जब राजगढ़ नहीं पहुंचा तो ऐरवाल समाज के लोगों ने कहा कि सरपंच व सचिव पर प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज करना चाहिए नहीं तो हम लोग आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी 4 दिन हो जाने के बाद भी प्रशासन परिवार की मुखिया को अब तक ढूंढ नहीं पा रहा है

Updated on:
11 Jul 2018 02:50 pm
Published on:
11 Jul 2018 02:50 pm