
Color Malhar on July 15, wishing for rain in bhilwara
भीलवाड़ा।
स्थानीय आकृति कला संस्था, एलएनजे गु्रप एवं यूनाइटेड राउण्ड टेबल के संयुक्त तत्वावधान में आकृति आर्ट गैलेरी शास्त्रीनगर में 15 जुलाई को रंग मल्हार होगा। संयोजक डॉ. विद्यासागर उपाध्याय के अनुसार छतरी, फिरकी, हेट, मास्क, कार, साईकिल के बाद अब 9वें रंग 'मल्हार उत्सव' में कलाकार का केनवास 'लालटेन' होगी।
संस्थान सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि प्रदेश में अच्छी बारिस के आह्वान और स्वागत को लेकर हर साल होने वाला रंग मल्हार रविवार को होगा।
इसमें आर्ट स्टुडेन्ट से लेकर अनुभवी कलाकार एक मंच पर लालटेन के जरिए उजाले की ओर कला और प्रकृति का जागरूकता का संदेश देगें। प्रकृति, पर्यावरण, मानसून और भीलवाड़ा जिले इतिहास को भी चित्रित किया जाएगा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलीखेड़ा के 30 छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेगी।
बताया, ऐसे चलाएं स्कूल को व्यवस्थित
भीलवाड़ा . समग्र शिक्षा अभियान के तहत बाल शिक्षा, वार्डन, प्रिंसिपल व वार्डन शारदे, लेखाकार एव लिपिक की कार्यशाला आदर्श विद्या निकेतन में हुई। सौ बालिकाओं के नामांकन सुनिश्चित करना, लेखा संधारण, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा स्वास्थ्य, देखभाल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। रमसा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक योगेश पारीक ने बताया कि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ सुमन त्रिवेदी ने बाल विवाह की आशंका, बाल श्रमिक, गुमशुदा पर लैंगिक दुव्र्यवहार, मादक द्रव्य एवं व्यापार में लिप्त संसाधन, क्रूरता से ग्रसित बालक के देखरेख एवं संरक्षण के बारे में बताया। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक प्रथम)अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) राधेश्याम शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह अंशु एवं सर्व शिक्षा अभियान के सहायक लेखाधिकारी निधि ने लेखा संबंधी, बालिकाओं के नामांकन, बालिकाओं के ठहराव एवं छात्रावास, आवासीय विद्यालय को नियमित एवं व्यवस्थित संचालित करने के बारे में जानकारी दी।
वरिष्ठों ने दी बच्चों को सीख
भीलवाड़ा. वरिष्ठ नागरिक मंच (संस्थान) ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथद्वारा सराय आजाद नगर में 50 निर्धन छात्र छात्राओं को स्कूल ड्रेस वितरित की। महासचिव मदन खटोड़ ने बताया कि प्रांतीय महामंत्री शंकर लाल सोमानी,संगठन सचिव रजनीकांत आचार्य,रविंद्र कुमार जैन,श्रवण कुमार गुजर ने बच्चों को अपने अनुभव बताए और सीख दी। विद्यालय की संध्या जैन न धन्यवाद ज्ञापित किया। गायत्री आचार्य ने सुंदर कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर रामेश्वर लाल काबरा, एम एल जैन, गिरधारी लाल शर्मा, शशि जैन, अलका शर्मा आदि मौजूद थे।
Published on:
11 Jul 2018 02:13 pm
