सारण का खेड़ा शराब दुखांतिका ने तीन माह पूर्व ब्याही विवाहिता का सुहाग भी छीन लिया। दुखांतिका में मृतक दलेल सिंह का विवाह २९ नवम्बर २०२० को हुआ था। विवाहिता को घटना की जानकारी हुई तो वो बेसुध हो गई,
भीलवाड़ा। सारण का खेड़ा शराब दुखांतिका ने तीन माह पूर्व ब्याही विवाहिता का सुहाग भी छीन लिया। दुखांतिका में मृतक दलेल सिंह का विवाह २९ नवम्बर २०२० को हुआ था। विवाहिता को घटना की जानकारी हुई तो वो बेसुध हो गई, वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इसी प्रकार हथकढ़ शराब से काल का ग्रास बने हजारी बैरवा के परिवार भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हजारी खेती बाड़ी कर परिवार पाल रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि सारण का खेड़ा की कंजर बस्ती हथकढ़ शराब का बड़ा ठिकाना है, यहां पुलिस व आबकारी विभाग के छापे लगातार बढ़ते है, लेकिन यहां अवैध शराब बेचने का सिलसिला नहीं थम सका। इसी बस्ती में गुरुवार रात कई लोगों ने शराब पी, कईयों ने घर लाकर शराब सेवन किया। यहां एमजीएच में उपचारत पीडि़तों का कहना था कि जिन्होंने कम मात्र में पी, उन पर जहर का असर कम हुआ, जबकि अत्याधिक सेवन के कारण ही अन्यों की जान गई।