भीलवाड़ा

राजनीतिक भाग्य का पिटारा 31  को खुलेगा

नगरीय निकाय की मतगणना ३१ जनवरी को होगी। भीलवाड़ा नगर परिषद की मतगणना राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगी, जबकि छह नगर पालिकाओं के चुनाव की मतगणना उपखंड उपमुख्यालयों पर ही रिटर्निग अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। सांसद सुभाष बहेडिया ने धर्मपत्नी रंजना देवी के साथ सुभाषनगर में पाराशर भवन स्थित वार्ड संख्या ६३ के मतदान केन्द्र पर मताधिकार किया।

less than 1 minute read
Political fortune box will open on 31

भीलवाड़ा। सांसद सुभाष बहेडिया ने धर्मपत्नी रंजना देवी के साथ सुभाषनगर में पाराशर भवन स्थित वार्ड संख्या ६३ के मतदान केन्द्र पर मताधिकार किया। वही वार्ड संख्या ६२ में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी अन्य वार्ड के मतदाता होने से स्वयं को वोट नहीं दें सकें । इसी प्रकार विधायक विठ्ठलशंकर अवस्थी भी बदनोर क्षेत्र के मतदाता होने से भीलवाड़ा नगर परिषद में मताधिकार नहीं कर सके।

नगरीय निकाय की मतगणना ३१ जनवरी को होगी। भीलवाड़ा नगर परिषद की मतगणना राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगी, जबकि छह नगर पालिकाओं के चुनाव की मतगणना उपखंड उपमुख्यालयों पर ही रिटर्निग अधिकारियों की मौजूदगी में होगी।


भीलवाड़ा साइकिल क्लब के सदस्यों ने साइकिल पर जाकर अपने अपने बूथ पर मतदान किया। मीडिया प्रभारी अरुण मुछाल ने बताया कि क्लब के संयोजक तिलोकचंद छाबड़ा व सहसंयोजक सहसंयोजक बाबूलाल जाजू के नेतृत्व में क्लब के अनेक सदस्यों ने मतदाता जागरूकता, शत प्रतिशत मतदान एवं नियमित साइकिल चलाने के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से आम लोगों में अच्छा संदेश देने के लिए नवाचार किया। अभियान में क्लब के बलवंतराय लढ़ा, सुरेश माहेश्वरी, ओम मारू, अलका मारू, रेखा तोतला, प्रीनू माहेश्वरी, कृष्णा लढ़ा, प्रशिता जाजू, हस्तीमल भलावत,अरुण मुछाल, संदीप तोतला आदि सदस्य शामिल थे।

Published on:
29 Jan 2021 12:20 pm
Also Read
View All