भीलवाड़ा

एमजीएच में पोस्ट कोविड वार्ड शुरू

कोरोना को हरा चुके मरीजों की हार्ट, किडनी आदि का इलाज करेंगे विशेषज्ञ
less than 1 minute read
Oct 28, 2020
Post Covid Ward started at MGH in bhilwara
Post Covid Ward started at MGH in bhilwara

भीलवाड़ा।
महात्मा गांधी चिकित्सालय में बुधवार से पोस्ट कोविड क्लिनिक वार्ड शुरू किया गया। इसमें कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों का इलाज किया जाएगा। यह क्लीनिक कोविड वार्ड से दूर एमओटी के पास बनाया है, जहां सुबह 9 से शाम ८ बजे तक ओपीडी चलेगी। मेडिसिन विशेषज्ञ और अन्य डॉक्टर सेवा देंगे। कोरोना से रिकवर हो चुके कई मरीज सांस की तकलीफ, हार्ट, किडनी, मानसिक तनाव और शारीरिक कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। एक्सपर्ट ने पोस्ट कोविड क्लिनिक, पोस्ट कोविड वार्ड और आइसीयू खोलकर इलाज शुरू की सलाह दी थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा ने जिला मुख्यालयों पर पोस्ट कोविड क्लिनिक और आइसीयू खोलने के निर्देश दिए है।
एमजीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया, कोविड क्लीनिकों में मरीजों की रूटीन की जांचें करवाई जाएगी। डॉक्टर तीन दिन से मरीज का फॉलोअप करेंगे। जरुरी होने पर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 181 पर फोन विशेषज्ञ से परामर्श ले सकेंगे।

Updated on:
28 Oct 2020 10:05 pm
Published on:
28 Oct 2020 10:05 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी