भीलवाड़ा

प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के 400 मंदिर रोशनी से होंगे जगमग

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भीलवाड़ा और शाहपुरा में उत्साह का माहौल है। इसी उत्साह में प्रभु श्रीराम के परम भक्त कहलाने वाले हनुमान जी महाराज को भी भक्त याद करेंगे। भीलवाड़ा और शाहपुरा में हनुमान जी के करीब 400 मंदिर है। इन हनुमान मंदिरों को भी रोशनी से जगमग किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2024, 12:44 PM IST
प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के 400 मंदिर रोशनी से होंगे जगमग
प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के 400 मंदिर रोशनी से होंगे जगमग

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भीलवाड़ा और शाहपुरा में उत्साह का माहौल है। इसी उत्साह में प्रभु श्रीराम के परम भक्त कहलाने वाले हनुमान जी महाराज को भी भक्त याद करेंगे। भीलवाड़ा और शाहपुरा में हनुमान जी के करीब 400 मंदिर है। इन हनुमान मंदिरों को भी रोशनी से जगमग किया जाएगा। श्रीराम मंदिर के साथ हनुमान जी के मंदिरों को भी भक्तों ने सजाना शुरू कर दिया है।


यहां साफ-सफाई के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा करने की तैयारी की जा रही है। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सुबह से शाम तक हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हनुमान चालीसा का पाठ और श्रीराम स्तुति होगी। कई जगह श्रीराम दरबार की शोभायात्रा तक निकालने की भक्त तैयारियां कर रहे है। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री गणेश प्रजापत ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन को दीपावली की तरह मनाया जाएगा। घर से बाजार तक विशेष सजावट होगी।

महाआरती के साथ भोग लगेगा
जिले के हनुमान मंदिरों में 22 जनवरी को महाआरती होगी। महाआरती के बाद भोग लगेगा। यह प्रसाद भक्तों में बांटा जाएगा। पूजा-अर्चना के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इस समय प्राण-प्रतिष्ठा के न्योते के लिए घर-घर पीले चावल बांटे जा रहे है।


लेटे हनुमान जी की सबसे बड़ी प्रतिमा भीलवाड़ा में
उदयपुर राजमार्ग स्थित कारोई में राजस्थान का संभवतया एकमात्र ऐसा हनुमान मंदिर है, जहां हनुमानजी महाराज लेटे हुए हैं। कारोई के सांवरिया हनुमान मंदिर में 64 टन वजनी और 28 फीट लम्बी हनुमानजी की मूर्ति लेटी हुई है। यहां भी 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम होगा। यहां रखी अन्य छोटी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। यहां शाम को 1100 दीपक जलाए जाएंगे।

Updated on:
17 Jan 2024, 12:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All