भीलवाड़ा

शादी के पांच दिन बाद ही दिल के साथ लूट ले गई दौलत, लुटेरी दुल्हन के साथी को बुलंदशहर से धरा

शादी के पांच दिन बाद जेवरात व नकदी समेत फरार हुई लुटेरी दुल्हन के मामले में एक आरोपित को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 11:13 PM IST
Predatory bride arrested friend in bhilwara
Predatory bride arrested friend in bhilwara

भीलवाड़ा।

कोटड़ी के मंशा गांव में शादी के पांच दिन बाद जेवरात व नकदी समेत फरार हुई लुटेरी दुल्हन के मामले में कोटड़ी पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपित को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।

पुलिस के अनुसार थाने में मंशा निवासी अनिल मूंदड़ा ने एक मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया कि आरोपित बुलंदशहर निवासी पवन कुमार ने उसका विवाह करवाया था। शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन घर से नकदी व जेवरात समेट कर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपित पवन कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।


चेक अनादरण में आठ साल से फरार धरा गया

भीलवाड़ा. स्पेशल पुलिस टीम ने गुरुवार को चेक अनादरण के मामले में कोटा के एक व्यक्ति को भीलवाड़ा के आजाद चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया। चेक अनादरण समेत वांछित मामलों में फरार आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक ने दीवान ओमप्रकाश चौधरी की अगुवाई में टीम गठित कर रखी है। चौधरी के अनुसार कोतवाली में कोटा निवासी चन्द्र प्रकाश दाधीच के खिलाफ आठ वर्ष पूर्व चेक अनादरण का मामला दर्ज हुआ था। प्रकरण में वांछित के भीलवाड़ा के ही आजाद चौक स्थित एक कॉम्पलेक्स में आने की सूचना पर यहां गुरुवार शाम को दबिश दी गई। यहां उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया।

पिकअप समेत अन्य सामान बरामद

भीलवाड़ा. मंगरोप पुलिस ने मवेशी चोरी की वारदात में लिप्तों आरोपियों से गुरुवार को एक पिकअप वाहन समेत अन्य उपकरण जब्त किए। पुलिस ने मवेशी चोरी के मामले में बांदरसिन्दरी निवासी घनश्याम नायक समेत चार जनों को गिरफ्तार किया था, आरोपियों की निशादेही पर ये बरामदगी हुई।


घर से सोने के जेवर चोरी
पण्डेर. थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा में बुधवार रात एक मकान में चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार गोकुलपुरा निवासी गणपत गुर्जर ने रिपोर्ट में बताया कि चोर बीती रात सवा किलो सोने का रामनामी, चांदी के कंदोरा आदि चुरा ले गए।

Updated on:
21 Jun 2018, 11:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट