2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनोखा विवाह सम्मेलन: यहां मां भी मिली तो ​भाई, बहन और पिता भी, सारा शहर बना बाराती, विदाई में छलकी एक साथ हजारों आखें

परम मानव सेवा संस्थान एवं विकास समिति की ओर से आयोजित पहला हिंदू सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 21 Jun 2018, 10:04 PM IST

Hindu All-Class Community Marriage Conference in bhilwara

Hindu All-Class Community Marriage Conference in bhilwara

भीलवाड़ा।

राजीव गांधी ऑडिटोरियम में गुरुवार को वैवाहिक जोड़े में सजी-धजी 'जानकियों' को उनके 'राम' मिले। अवसर था परम मानव सेवा संस्थान एवं विकास समिति की ओर से आयोजित पहला हिंदू सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का। समाज में समरसता का वातावरण बनाने और जातिगत बंधनों को तोडऩे के लिए समिति द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हिंदू समाज की अलग-अलग जातियों के 18 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। समिति की महिला मंडल की सदस्याओं ने दुल्हनों की मां की भूमिका निभाई।

इसमें वे दुल्हनों को संजाने, संवारने से लेकर उपहार स्वरूप सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की बिच्छिया, पायल की जोड़ी, एक एलईडी टीवी तथा गृहस्थ जीवन की आवश्यक वस्तुओं के साथ विदाई भी की। इससे पहले ऑडोटोरियम से दूल्हा-दुल्हनों को घोड़ी व बग्गियों में बिठाकर गाजे-बाजे के साथ शहर में बिंदौली निकाली गई। यह राजीव गांधी चौराहा व देवरिया बालाजी होती हुई पुन: विवाह स्थल पहुंची। जहां दूल्हों ने तोरण की रस्म पूरी की। दोपहर में सात वचनों के साथ फेरे लेकर विवाह बंधन बंधकर दाम्पत्य जीवन को स्वीकार किया।

सेवा-समर्पण-सहयोग से हुआ आयोजन
परम मानव सेवा संस्थान एवं विकास समिति द्वारा राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित इस हिंदू सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में सेवा, समर्पण और सहयोग का अनुपम जोड़ देखने को मिला। समाज के सैकड़ों बन्धुओं ने वर-वधु के परिवार के रूप में हर व्यवस्था को संभाला और विवाह संस्कार सम्पन्न करवाया। समिति यह आयोजन समाज में समरसता का संदेश प्रदान करने वाला रहा, जिसमें में न जाति का बंधन दिखा न छोटे-बड़े, अमीर-गरीब का भाव।

हर व्यक्ति ने अपनी श्रद्धानुसार तन-मन-धन का सहयोग प्रदान किया। राम-जानकी विवाह सम्मेलन में वर-वधु के परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों, मित्रों तथा अन्य अतिथियों के लिए भोजन व्यवस्था एक ही पांडाल में सामूहिक रूप से की गई। इसमें समिति और अन्य संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान समिति की प्रदेशाध्यक्ष इन्द्रा जोशी, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला सचिव सरला शर्मा, कोषाध्यक्ष नारायण वैष्णव, कार्यक्रम संयोजक ललित शर्मा, कमलेश श्रोत्रिय, सपना त्रिपाठी व योगेश लालावत सहित समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

नव विवाहितों को दिया आशीर्वाद

समिति जिलाध्यक्ष अर्चना दुबे ने बताया कि नव दंपतियों को आशीर्वाद देने भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, कांग्रेस कमेटी पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्द्र शर्मा, मोहम्मद इस्तियाक छीपा, रियाज खान, शैलेन्द्र चौधरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वरलाल जाट, शाहबुद्दीन शेख, किशन सोनी, तृप्ति ऐलानी, कांग्रेस कमेटी पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष मंजू पोखरना, महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष मधु जाजू, आशा रामावत, विजयलक्ष्मी गुर्जर व सुमित्रा काटिया सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़