2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीसीबी में 25 से दो दिन की हड़ताल, ले सकते हैं पूर्व कर्मचारियों की सेवाएं

केन्द्रीय सहकारी बैंक(सीसीबी)के कर्मचारी 25 व 26 जून को हड़ताल पर रहेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 21 Jun 2018, 4:05 PM IST

Two-day strike in CCB from 25 june in bhilwara

Two-day strike in CCB from 25 june in bhilwara

भीलवाड़ा ।

केन्द्रीय सहकारी बैंक(सीसीबी)के कर्मचारी 25 व 26 जून को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान बैंकिंग कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए दी राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (अपेक्स) के प्रबन्ध निदेशक विद्याधर गोदरा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पैक्स मैनेजरों की सेवाएं लेने का आदेश दिया है। इधर, इस आदेश पर बैंक कर्मचारियों ने हैरानी जताते हुए कहा कि बैंक को पूर्व कर्मचारियों को भरोसे कैसे छोड़ा जा सकता है।

READ: पेट्रोल पंप के सामने ट्रेलर में आग, देखने वालों के हाथ पैर फूले, नशे में टल्‍ली चालक व खलासी की लोगों ने जमकर की धुनाई


गोदारा ने 19 जून को ये आदेश दिया। इसके कहा गया है कि चूंकि विभिन्न सहकारी बैंक कर्मचारी संगठनों ने 25 व 26 जून को हड़ताल का आह्वान किया है। एेसे में जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो तथा बैंक सुचारू रूप से चल सके, इसके लिए बैंक के सेवानिवृत कार्मिकों, पैक्स मैनेजर (कम्प्युटर ज्ञान वाले) आदि की सेवाएं ली जा सकती है।

READ: घर में दो—दो पत्नियां और दोनों से संतान मौजूद होने के बावजूद किशोरी को दिया शादी का झांसा, किराए पर कमरा लेकर किया ये गंदा काम, आखिर धरा गया

यूनियन्स के पदाधिकारियों का कहना है कि जिले में मुख्य शाखा सहित १७ अन्य शाखाएं है। इनमें लगभग 141 पद स्वीकृत है, लेकिन जिले में 66 कर्मचारी ही कार्यरत है।
दो दिन की हड़ताल के दौरान ऋण माफी प्रमाण पत्र शिविर भी प्रभावित रहेगा। वर्तमान में एक दिन में लगभग 5 करोड़ से अधिक का कारोबार हो रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि बैंक में लाखों रुपए का कारोबार होता है, उसे बाहरी व्यक्ति को कैसे सौंप दें।
उधर गोदारा ने पत्रिका को बताया कि उन्होंने जनता के हित को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के सुदूर गांवों में काम करने वाले बैंक के ही कर्मचारी से काम लेने के लिए कहा है। इसमें कोई गुनाह नहीं किया है। प्रयास ये है कि हड़ताल के दौरान किसी खाताधारक को परेशानी ना हो।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़