भीलवाड़ा

फर्जी कागजात से रजिस्ट्री की तैयारी, असली मालिक सामने आने पर खुली पोल

भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास में फर्जी दस्तावेज से भूखंड की दूसरे के नाम रजिस्ट्री कराने का एक और मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Apr 2023, 9:17 AM IST
फर्जी कागजात से रजिस्ट्री की तैयारी, असली मालिक सामने आने पर खुली पोल
फर्जी कागजात से रजिस्ट्री की तैयारी, असली मालिक सामने आने पर खुली पोल

भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास में फर्जी दस्तावेज से भूखंड की दूसरे के नाम रजिस्ट्री कराने का एक और मामला सामने आया है। आरसी व्यास कॉलोनी में बेशकीमती भूखंड के असली मालिक के सामने आने से फर्जी रजिस्ट्री होने से बच गई। न्यास ने सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कराया।

थानाप्रभारी नंदलाल रिणवा के अनुसार न्यास की आरसी व्यास कॉलोनी में एक भूखंड को उपेंद्रकुमार खंडेलवाल ने खरीदा। यह अब भी उनके पास है। खंडेलवाल पिछले दिनों भूखंड की प्रथम पंजीयन के संबंध में अखबार में साया आम सूचना देखकर चौक गए। इसमें रामूलाल जाट पुत्र हनुमान जाट ने उक्त भूखंड के प्रथम पंजीयन के लिए आवेदन किया। खंडेलवाल मामले की जानकारी के लिए न्यास पहुंचे। वहां उनको पता चला कि सीकर जिले के खण्डेला निवासी रामूलाल जाट के नाम से भूखंड के फर्जी दस्तावेज के आधार पर रजिस्ट्री के कागज न्यास में जमा कराए गए हैं। रामूलाल ने न्यास में जो दस्तावेज पेश किए, वह अपंजीकृत होने के साथ फर्जी बताए गए। न्यास में यह पहला मामला नहीं। पहले भी कुछ भूखंडों की रजिस्ट्री का प्रयास हुआ।

Published on:
Also Read
View All