भीलवाड़ा

खाद आते ही उमड़े किसान, लगी कतारें, पुलिस पहरे में खाद

मांडलगढ़ विधायक ने खाद विक्रेताओं को लगाई फटकार
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2018, 4:57 PM IST
Queues started to compost in bhilwara
Queues started to compost in bhilwara


भीलवाड़ा।
जिले में सहकारी समितियों में खाद आते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले केे बीगोद कस्बे सहित खटवाड़ा, त्रिवेणी चौराहा, जालिया क्षेत्र में किसानों की लंबी कतारें लग गई। खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ को देखते हुए बीगोद में पुलिस जवान लगाए गए। रबी फसल के लिए किसानों को खाद की आवश्यकता है और खाद समय पर नही मिलने से किसान परेशान हो रहे है। लम्बी कतार के बाद एक कट्टा खाद पाने के बाद किसानों के चेहरे भी खिल उठे।

बिजोलिया क्रय विक्रय सहकारी समिति काछोला पर जब किसानों को पता पड़ा देर रात तक की यूरिया खाद समिति में आ गया है तो बड़ी तादाद में किसान सुबह 5:00 बजे से ही लंबी कतारें लगाकर एकत्रित हो गए। कंपकपाती सर्दी में भी कतार लगाकर यूरिया खाद के लिए सुबह 10:00 बजे तक डीलर का इंतजार करने लगे। पुलिस सुरक्षा के बाद 10:00 बजे कृषि विभाग के अधिकारियों पुलिस के आला अधिकारी के नेतृत्व में लंबी कतारे दिखी। खाद के लि लोग परेशान होते दिखाई दिए।

अमरगढ़ कस्बे में जीएसएस में यूरिया खाद पहुंचते ही ग्रामीणों की कतार लग गई।अमरगढ़ पुलिस चौकी जाप्ते की मौजूदगी में किसानों को यूरिया खाद वितरित किया जा रहा है।


विधायक मिले किसानों से कहा, निर्धारित मूल्य से ज्यादा न दें

मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने धन्यवाद यात्रा के दौरान यूरिया खाद के लिए कतार में लगे हुए किसानों से मुलाकात की । विधायक ने किसानों को किया सचेत, कहा निर्धारित मूल्य से अधिक नहीं दे राशि ।
खंडेलवाल ने निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने पर खाद विक्रेताओं को फटकार लगाई। त्रिवेणी चौराहे पर खाद के साथ फसलों के लिए पाउडर बेचे जाने का मामला सामने आने पर उन्होंने विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा की 3 पंचायत समितियों में सिमटी BJP, 2 जगह निर्दलीय किंगमेकर; भाजपा के 5 MLA-जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नहीं दिला पाए जीत

Bhilwara Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: भीलवाड़ा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जिला परिषद और 16 पंचायत समितियों में किसे मिली जीत?

‘ये मेरा पर्सनल डस्टबिन है…’ भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भड़का कैंटीन संचालक, कचरे से बोतल निकालकर मुंबई के लड़कों को थमाई

Rajasthan Railway News: ‘आधी रात’ को रेलवे ट्रैक पर बदमाशों की बड़ी करतूत, चलती ट्रेन में उलझे तार- टला बड़ा रेल हादसा?

भीलवाड़ा में इंजेक्शन लगाने के बाद लड़की की मौत का आरोप, गुस्साई भीड़ ने मेडिकल स्टोर फूंका