भीलवाड़ा

भीलवाड़ा जिले में दोपहर तक मांडल में मतदाता अव्वल, सर्वा​धिक 42.55 फीसदी ने किया मतदान

हर मतदान केन्द्र पर मतदाताें की लम्बी कतार  
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2023, 2:28 PM IST
rajasthan assembly elections in bhilwara
rajasthan assembly elections in bhilwara

भीलवाड़ा समेत जिले में लोकतंत्र के महापर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महापर्व में आहूति के लिए हर मतदाता उत्साह से लबरेज है। शनिवार सुबह सात बजे से मतदान का काम शुरू हो गया। भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले की सात सीटों पर इस समय मतदान चल रहा है। हर मतदान केन्द्र पर मतदाताें की लम्बी कतार देखी जा रही है। भीलवाड़ा में दोपहर एक बजे तक 39.75 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले की सात विधानसभा में हो रहे मतदान में दोपहर एक बजे तक मांडल विधानसभा अव्वल रही है। मांडल विधानसभा में अब तक 42.55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। तबकि सबसे कम मतदान का प्रतिशत भीलवाड़ा शहर में चल रहा है। यहां दोपहर एक बजे तक 36.71 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही आसींद में 39.67, सहाड़ा 37.57, शाहपुरा 39.33,
जहाजपुर 40.83 तथा मांडलगढ़ 41.75 प्रतिशत मतदान हो चुका है। भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले में दोपहर एक बजे तक 39.74 प्रतिशत मतदान हो चुका है।


लोकतंत्र के उत्सव पर सुबह ठिठुरती सर्दी में भी मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। हर मतदान केन्द्र पर सूरज की पहली किरण निकलने से पहले मतदाताओं की कतारें लग गई है। पहली बार ऐसा उत्साह देखा गया है कि महिलाएं और या बुर्जुग, युवा सभी मतदान करने को लेकर आतुर दिखे। सुबह नौ बजे तक तो मतदान केन्द्रों की जगह ही छोटी पड़ गई और सडक़ों तक कतारें पहुंच गई। मतदाताओं के अपार उत्साह को देखते ही बन रहा था। मतदान केन्द्र पर बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं को सहयोग स्काउट गाइड एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करते नजर आए। बूथ पर मतदाता बाले कि मतदान कर सरकार चुनना हमारा अधिकार है। हम अपनी सरकार चुनेंगे ताकि राजस्थान में अच्छे नेतृत्व वाली सरकार बन सके। कई मतदाता केन्द्रों पर तो बुजुर्गो व दिव्यांगों को लकड़ी, व्हील चेयर या अपने परिजनों के सहारे मतदान केन्द्र तक लाया गया।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल