भीलवाड़ा

चौंकें नहीं अगर…अमिताभ-शाहरूख व आमिर बोलें- वोट जरूर दीज्यो सा!

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 4:32 PM IST
rajasthan election rajasthan ka ran
rajasthan election rajasthan ka ran

भीलवाड़ा।

विधानसभा चुनाव में अधिकांश प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही अब नेता मतदाताओं के पास पहुंचने लगे हैं। कोई धोक देकर वोट मांग रहा है, तो कोई जनता के बीच जाकर वादे कर रहा है। अब बाहरी नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। इन सबके बीच, सोशल मीडिaया पर रौचक आवाज वाले आग्रह भी किए जा रहे हैं। इनमें अमिताभ, शाहरूख व आमिर खान जैसे सिने अभिनेताओं की आवाज में वोट देने का आग्रह किया जा रहा है। इनमें भी मारवाड़ी में वोट देने का आग्रह करते सुनाई दे रहे सितारों वाले मैसेज अधिक रौचक हो गए हैं। जी नहीं, फिल्म अभिनेता खुद प्रचार नहीं कर रहे, बल्कि एक खास मोबाइल एेप के जरिये यह सब हो रहा है।


असल में यह करामात एक मोबाइल एेप की है। इसमें वीडियो क्लिपिंग को एडिट कर चुनाव प्रचार के लिए अभिनेताओं की आवाज को डाला जा रहा है। कई तरह के मोबाइल एप हैं, जिनका लोग भरपूर उपयोग कर रहे हैं। मोबाइल एेप में सुपर स्टार की आवाज को म्यूट कर अपनी आवाज या मिमिक्री कर कोई डायलॉग फिट किया जा सकता है। ऑरिजल क्लिप आसानी से उपलब्ध है। एेसे में इनका उपयोग हो रहा है।


सोशल मीडिया बना सहारा
पहले झंडियां, बल्ले, टोपी, पेन, टी-शर्ट आदि ही प्रचार का प्रमुख तरीका थे। अब सोशल मीडिया के जमाने में प्रचार का तरीका बदल गया है। अब फेसबुक लाइव सहित अन्य साधनों का उपयोग ज्यादा हो रहा है। इसमें भी वीडियो बनाकर उसके पीछे अलग गाना डाल दिया जाता है। इससे फिल्मी गाने के साथ ही नेताओं का वीडियो चलता है।

Published on:
Also Read
View All