बिजौलियां।
एक ओर वेद मंत्रों की गूंज तो दूसरी तरफ कलमे का स्वर। अनेकता में एकता की ऐसी मिशाल जो शायद ही कहीं देखने को मिले। पंडित जहां अग्नि को साक्षी मानकर फेरे करवा रहे थे, वहीं बगल में मौलवी निकाह पढ़वा रहे थे। मौका था बिजौलियां कस्बे में सोमवार को आयोजित सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए सभी धर्मो के लोगों का सैलाब उमड़ा था। इस अनूठे विवाह सम्मेलन में विभिन्न धर्मों के 76 जोड़े हमसफर बने।