भीलवाड़ा

राजस्थान सरकार इस महीने करवाएगी फ्री तीर्थ यात्रा, Train से इन जगहों पर घूम पाएंगे प्रदेशभर के बुजुर्ग

Senior Citizen Teerth Yatra Yojna : राजस्थान सरकार इस महीने सीनियर सिटीजन तीर्थ यात्रा योजना के तहत 36 हजार बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा करवाएगी।

less than 1 minute read
Aug 04, 2024

Bhilwara News : देवस्थान विभाग इस माह वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा पर ले जाएगा। पिछले साल तीर्थ यात्रा से वंचित रहे बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। फिलहाल नया आवेदन नहीं लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, रेलवे से ट्रेनों की मंजूरी के आधार पर यात्रा की अवधि तय होगी। करीब 30 हजार बुजुर्गों को रेल मार्ग से अयोध्या व रामेश्वरम आदि तीर्थ स्थल तथा छह हजार को हवाई मार्ग से काठमांडू (नेपाल) के पशुपतिनाथ मंदिर ले जाया जाएगा।

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 के पात्र आवेदकों में से 60 प्रतिशत को ट्रेन से तीर्थयात्रा कराई थी। शेष को इस वर्ष यात्रा कराएंगे। पिछले वर्ष वंचित वरिष्ठ नागरिकों को ही मौका दिया जा रहा है। इसके बाद नए आवेदन लिए जाएंगे।

योजना में ये तीर्थ शामिल

रेल मार्ग: रामेश्वरम, मदुरै, जगन्नाथपुरी, तिरुपति, द्वारकापुरी -सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृन्दावन-बरसाना, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वैद्यनाथ धाम, उज्जैन-ओंकारेश्वर - त्रयम्बकेश्वर (नासिक), गंगासागर (कोलकाता), कामाख्या देवी मंदिर (गुवाहाटी), हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ, वेलनकानी चर्च (तमिलनाडु), अयोध्या, मथुरा व वृन्दावन।

हवाई मार्ग: काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर।

Also Read
View All

अगली खबर