भीलवाड़ा

Rajasthan Accident: भीलवाड़ा में तेज रफ्तार का कहर, हादसे में 3 युवकों की मौत; 100 मीटर दूर गिरे बाइक सवार

Bhilwara Road Accident: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो बाइकों में हुई आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग व इनसेट में क्षतिग्रस्त बाइक। फोटो: पत्रिका

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो बाइकों में हुई आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक पर सवार चारों युवक करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक जहाजपुर थाना क्षेत्र में नाथून के पास नेशनल हाईवे-148डी पर सुबह करीब 9 बजे दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर चार लोग सवार थे। जिनमें से 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक घायल को उपचार के लिए जहाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Overbridge: सीएम के दौरे से पहले 10 साल से अटके ROB पर 100 टन लोड टेस्टिंग शुरू, जल्द राहत की उम्मीद

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान जितेंद्र पुत्र अशोक मेघवंशी, विशाल पुत्र हनुमान सिंह राजपूत और नरेंद्र पुत्र हरजीराम मेघवंशी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद मृतकों का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। वहीं, हादसे में घायल राहुल पुत्र सरदार सिंह निवासी जोझर थाना शक्करगढ़ का जहाजपुर के अस्पताल में उपचार जारी है।

दोनों बाइकों के उड़े परखच्चे

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिससे आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों बाइक सवार करीब 100 मीटर दूर सड़क पर जा गिरे। हादसा बेहद गंभीर रहा। दो युवकों के चेहरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर खून बिखर गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जहाजपुर विधायक मौके पर पहुंचे, आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन

हादसे की सूचना मिलते ही जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल जहाजपुर पहुंचाया गया। जहां पर तीन युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विधायक ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। विधायक ने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें

Ranthambore: टाइगर कॉरिडोर के डेवलपमेंट में जुटा वन विभाग, बाघों की शिफ्टिंग की भी तैयारी, जानें वजह

Also Read
View All

अगली खबर